[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच चौथा टेस्ट रांची में खेला जा रहा है. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. इंग्लैंड की टीम पहले बैटिंग करने उतरी. उनकी शुरुआत ठीक ठाक रही. जैक क्रॉली अच्छा खेल रहे थे लेकिन अपने अर्धशतक से चूक गए. पिछले तीन मैचों से फ्लॉप चल रहे बैटर जो रूट इस मैच में अच्छे फॉर्म में दिखे. उनके बल्ले से इस टेस्ट सीरीज में पहली फिफ्टी निकली.
जो रूट इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे. रूट ने टी ब्रेक तक इस मैच में कुल 154 गेंदों में 67 रन बनाए. अपनी पारी के दौरान रूट ने 7 चौके लगाए. रूट का इस टेस्ट सीरीज में यह पहला अर्धशतक है. इससे पहले वह तीनों मैच में फ्लॉप साबित हुए थे. बता दें कि जो रूट ने पहले टेस्ट मैच की पहली इनिंग में 60 गेंदों में 29 रन फिर दूसरे दूसरी पारी में 6 गेंदों में 2 रन बनाए थे. दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो रूट वहां भी फ्लॉप रहे थे. पहली इनिंग में उन्होंने 10 गेंदों में 5 रन दूसरी इनिंग में 10 गेंदों में 16 रन बनाए थे.
तीसरा टेस्ट भी उनके लिए कुछ खास नहीं रहा. पहली पारी में रूट ने 31 गेंदों में 18 और दूसरी इनिंग में 40 गेंदों में 7 रन बनाए थे. चौथे दिन के खेल तक उन्होंने 107 ओवर गेंदबाजी की थी. रूट ने जितने ओवर डाले थे. पूरी सीरीज में वह उससे कम ही रन बना सके थे. जो रूट तीसरे मैच तक 3 मैचों की 6 पारियों में सिर्फ 77 रन बना सके थे. इंग्लैंड के लिए तीसरे टेस्ट की पहली पारी में एक मात्र खिलाड़ी बेन डकेट ने शतक जड़ा था. इसके अलावा कोई खिलाड़ी अच्छा परफॉर्म नहीं कर सका था. चौथे टेस्ट के पहले दिन रूट की शानदार पारी के बाद टी ब्रेक तक इंग्लैंड ने 62 ओवर तक 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए हैं.
चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग XI : जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर
.
Tags: India Vs England, Joe Root
FIRST PUBLISHED : February 23, 2024, 14:48 IST
[ad_2]
Source link