Home Sports Ind vs ENG: कोई भी क्रिकेटर जो सपना देखता है, आकाशदीप ने वैसा ही डेब्यू किया है… बोले गावस्कर

Ind vs ENG: कोई भी क्रिकेटर जो सपना देखता है, आकाशदीप ने वैसा ही डेब्यू किया है… बोले गावस्कर

0
Ind vs ENG: कोई भी क्रिकेटर जो सपना देखता है, आकाशदीप ने वैसा ही डेब्यू किया है… बोले गावस्कर

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट को एक और सितारा मिल गया है. आकाशदीप भारत के 313वें टेस्ट क्रिकेटर बन गए हैं. बंगाल के लिए खेलने वाले आकाशदीप ने शुक्रवार को भारत-इंग्लैंड मुकाबले में डेब्यू किया. तेज गेंदबाज आकाशदीप (Akashdeep) ने अपने पहले ही स्पेल में 3 विकेट झटक लिए. इस प्रदर्शन को देख सारी दुनिया उनकी तारीफ कर रही है. भारत के महान क्रिकेटरों में सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कहा, ‘कोई भी क्रिकेटर जो सपना देखता है, आकाशदीप ने वैसा ही कमाल किया है.’

भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच शुक्रवार से रांची में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारतीय टीम (India Cricket Team) ने इस मैच में जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया है. उनकी जगह आकाशदीप को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. आकाशदीप (Akashdeep) इस मौके का पूरा फायदा उठाया और अपने पहले ही स्पेल में 3 विकेट लेकर कप्तान रोहित शर्मा के फैसले को सही साबित किया.

यशस्वी और विनोद कांबली में गजब की समानता, पर 2 दोहरे शतक के बाद भी रिकॉर्ड से दूर हैं जायसवाल

27 वर्षीय आकाशदीप ने इस मुकाबले में इंग्लैंड के दोनों ओपनर्स और ओली पोप को आउट किया. ओपनर बेन डकेट उनके पहले शिकार बने. आकाशदीप ने उन्हें विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच करवाया. एक गेंद बाद ही आकाशदीप ने ओली पोप को एलबीडल्यू किया.

धोनी से मिलते ही कन्फ्यूज हुए ध्रुव जुरेल, कभी सर कभी लगे भैया बोलने… जवाब में मिली जादुई टिप्स

आकाशदीप ने तीसरा शिकार जैक क्राउली को बनाया. उन्होंने क्राउली को मैच में दो बार बोल्ड किया. पहली बार ऐसा नो बॉल में हुआ था और इस कारण डंडे उड़ने के बावजूद जैक क्राउली आउट नहीं हुए थे. लेकिन वे ज्यादा देर तक आकाशदीप से नहीं बच पाए. आकाशदीप ने अपने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर जैक क्राउली को क्लीन बोल्ड किया.

मैच में कॉमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने आकाशदीप की दिल खोलकर तारीफ की. उन्होंने इसे ड्रीम डेब्यू भी करार दिया. गावस्कर ने कहा कि ‘कोई भी क्रिकेटर जो सपना देखता है, आकाशदीप ने वैसा ही प्रदर्शन किया है. एक बैटर चाहता है कि वह अपने पहले मैच में फिफ्टी या सेंचुरी लगाए. इसी तरह बॉलर चाहता है कि वह डेब्यू मैच में जल्दी से जल्दी विकेट ले. आकाशदीप ने ऐसा ही किया है.

Tags: India Vs England, Sunil gavaskar, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here