Home Sports IPL 2024: ऋषभ पंत करेंगे कप्तानी! हो गया कन्फर्म, हैरी ब्रूक खेलेंगे छठे नंबर पर, नॉर्किया फिट…

IPL 2024: ऋषभ पंत करेंगे कप्तानी! हो गया कन्फर्म, हैरी ब्रूक खेलेंगे छठे नंबर पर, नॉर्किया फिट…

0
IPL 2024: ऋषभ पंत करेंगे कप्तानी! हो गया कन्फर्म, हैरी ब्रूक खेलेंगे छठे नंबर पर, नॉर्किया फिट…

[ad_1]

नई दिल्ली. ऋषभ पंत मैदान पर वापसी कब करेंगे. वे आईपीएल खेलेंगे या नहीं… ऐसे सारे सवालों के जवाब मिल गए हैं. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के फैंस इस बात से खुश हो सकते हैं कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी आईपीएल (IPL 2024) में वापसी करने जा रहा है. सिर्फ वापसी ही नहीं, वे अपनी टीम की कप्तानी भी करेंगे. आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी.

26 साल के ऋषभ पंत (Rishabh Pant) करीब 15 महीने बाद मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं. क्रिकइंफो ने दिल्ली कैपिटल्स के को-ऑनर पार्थ जिंदल के हवाले से यह जानकारी दी है. जिंदल ने इस वेबसाइट से कहा कि टीम डायरेक्टर सौरभ गांगुली और हेड कोच रिकी पोंटिंग को यकीन है पंत आईपीएल से वापसी करेंगे. हालांकि, इसके लिए बीसीसीआई की फिटनेस क्लियरेंस चाहिए होगी.

Ind vs ENG 4th test: डेब्यू करते ही आकाशदीप के अरमानों पर फिरा पानी, एक गलती ने कर दिया कबाड़ा, Video

पार्थ जिंदल ने कहा कि ऋषभ बैटिंग कर रहे हैं. विकेटकीपिंग शुरू कर चुके हैं. वे आईपीएल शुरू होने तक पूरी तरह फिट हो सकते हैं. उम्मीद है कि वे पहले ही मैच से टीम की कप्तानी भी करेंगे. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) पंत को पहले सात मैच में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर सिर्फ बैटर के तौर पर उतार सकती है. इसके बाद यह फैसला लिया जाएगा कि वे पूरा मैच खेलें या नहीं.

दिल्ली कैपिटल्स के साउथ अफ्रीकन गेंदबाज एनरिक नॉर्किया भी अभी अनफिट हैं. लेकिन जिंदल को उम्मीद है कि टीम के पहले मुकाबले से पहले नॉर्किया भी फिट हो जाएंगे. दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच 23 मार्च को पंजाब किंग्स से है.

दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग लाइनअप उसकी ताकत रही है. उसके पास ओपनर के तौर पर डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ हैं तो मिडिल ऑर्डर में कप्तान पंत के अलावा शाई होप, हैरी ब्रूक, मिचेल मार्श, ट्रिस्टन स्टब्स है. जिंदल ने क्रिकइंफो से कहा क हैरी ब्रूक को छठे नंबर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. हैरी ब्रूक हार्ड हिटर हैं और आखिरी ओवरों में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को बड़े स्कोर तक या लक्ष्य तक पहुंचाने में भूमिका निभा सकते हैं.

Tags: Delhi Capitals, IPL, IPL 2024, Rishabh Pant

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here