Home Breaking News Rapid Rail: गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक दौड़ेगी हाईस्पीड रेल, बीच में पड़ेंगे 25 स्टेशन; जानें कब होगी शुरू

Rapid Rail: गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक दौड़ेगी हाईस्पीड रेल, बीच में पड़ेंगे 25 स्टेशन; जानें कब होगी शुरू

0
Rapid Rail: गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक दौड़ेगी हाईस्पीड रेल, बीच में पड़ेंगे 25 स्टेशन; जानें कब होगी शुरू

[ad_1]

High Speed Rapid Rail will run from Ghaziabad to Noida Airport

रैपिड रेल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के बीच जल्द ही दूरी कम हो जाएगी। हाईस्पीड रैपिड रेल से करीब 45 मिनट में सफर पूरा किया जा सकेगा। ट्रेन की गति 140 किमी प्रति घंटे रहेगी। नोएडा एयरपोर्ट को रैपिड रेल (नमो भारत)/मेट्रो से जोड़ने के लिए गाजियाबाद वाया ग्रेनो वेस्ट, सूरजपुर, परी चौक और यीडा सिटी रूट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) चार अप्रैल तक यमुना प्राधिकरण को डीपीआर सौंपेगा। नोएडा एयरपोर्ट और गाजियाबाद के बीच चलने वाली रैपिड रेल और मेट्रो का संचालन एनसीआरटीसी करेगा। ऐसा पहली बार होगा, जब मेट्रो का संचालन एनसीआरटीसी करेगा।

हाईस्पीड रैपिड रेल चुनिंदा स्टेशनों पर ही रुकेगी, इसके लिए अलग से लूप का निर्माण किया जाएगा। प्रथम चरण में 25 स्टेशन होंगे, भविष्य में इनकी संख्या 38 हो सकती है। पूर्व में तैयार की गई फिजिबिलिटी रिपोर्ट और डीपीआर के एलाइनमेंट में मामूली परिवर्तन किया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here