[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में तेज गेंदबाज आकाश दीप ने डेब्यू किया. रांची टेस्ट मैच में अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने आराम देने का फैसला लिया था. उनकी जगह पर प्लेइंग इलेवन में उतारे गए आकाश दीप ने गजब की गेंदबाजी करते हुए अपने पहले मैच की पहली पारी में ही सबको अपना मुरीद बना दिया.
भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम रांची में करो या मरो के मुकाबले में खेलने उतरी. भारतीय टीम के खिलाफ कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. रोहित शर्मा ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया था. अनुभवी जसप्रीत बुमराह की जगह आकाश दीप को खेलने का मौका दिया. इस गेंदबाज ने पहले ही मैच में ऐसा कहर ढाया जिसने इंग्लैंड के बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी.
एक खिलाड़ी को दो बार किया क्लीन बोल्ड
आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट में डेब्यू किया. पहला मैच खेलने उतरे इस गेंदबाज ने जसप्रीत बुमराह की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई और वैसा ही काम किया जो बूम बूम बूमरा किया करते हैं. इंग्लैंड के लिए एक ही ओवर में 2 विकेट झटके और इसके बाद अगले ओवर में भी विकेट चटकाया. इस दौरान उन्होंने इंग्लिश ओपनर जैक क्राउले को दो बार क्लीन बोल्ड किया.
Drama on debut for Akash Deep!
A wicket denied by the dreaded No-ball hooter#IDFCFirstBankTestSeries #BazBowled #INDvENG #JioCinemaSports pic.twitter.com/uQ3jVnTQgW
— JioCinema (@JioCinema) February 23, 2024
टेस्ट डेब्यू पर पहला विकेट आकाश दीप को उनके दूसरे ओवर में ही मिल गया था जब उन्होंने जैक क्राउले की गिल्लियां बिखेर दी. यह विकेट उनके हाथ आते आते रह गया क्योंकि गेंद को अंपायर ने नो करा दिया. पहली बार नो बॉल होने की वजह से बचे इस इंग्लिश बैटर को दूसरी बार 11.5 ओवर में 42 रन पर क्लीन बोल्ड करके वापस जाने पर मजबूर कर दिया.
.
Tags: India Vs England
FIRST PUBLISHED : February 23, 2024, 15:39 IST
[ad_2]
Source link