[ad_1]
Akash Deep No ball: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. बंगाल टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया गया है. हालांकि अपने टेस्ट डेब्यू मैच में ही आकाश दीप से ऐसी बड़ी गलती हो गई जिसे किसी ने सोचा भी नहीं होगा. आकाश दीप ने इंग्लैंड की पहली पारी के चौथे ओवर में खतरनाक बल्लेबाज जैक क्रॉउली को जीवनदान दे दिया.
डेब्यू टेस्ट मैच में ही आकाश दीप से हो गई बड़ी गलती
दरअसल, हुआ यूं कि इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जैक क्रॉउली और बेन डकेट इंग्लैंड टीम के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे. शुरुआत में इंग्लैंड के ओपनर थोड़े घबराए हुए नजर आए. एक मौका ऐसा आया जब इंग्लैंड की पहली पारी के चौथे ओवर में पांचवीं गेंद पर आकाश दीप ने जैक क्रॉउली को क्लीन बोल्ड कर दिया. आकाश दीप ने विकेट का जश्न मनाना शुरू कर दिया, लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट बाकी था.
नो बॉल डालकर जैक क्रॉउली को दिया जीवनदान
भारत के युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप से यहां एक बड़ी गलती हो गई. आकाश दीप ने जिस गेंद पर इंग्लैंड के खतरनाक बल्लेबाज जैक क्रॉउली को क्लीन बोल्ड किया था वह नो बॉल निकली. जैक क्रॉउली जब क्लीन बोल्ड हुए थे तब वह 15 गेंदों पर 4 रन बना चुके थे.
(@JioCinema) February 23, 2024
[ad_2]
Source link