Home Sports WPL 2024: शाहरुख, सिद्धार्थ, टाइगर समेत अन्य कलाकारों ने ओपनिंग सेरेमनी में लगाया चार चांद, खुशी से झूमे फैंस

WPL 2024: शाहरुख, सिद्धार्थ, टाइगर समेत अन्य कलाकारों ने ओपनिंग सेरेमनी में लगाया चार चांद, खुशी से झूमे फैंस

0
WPL  2024: शाहरुख, सिद्धार्थ, टाइगर समेत अन्य कलाकारों ने ओपनिंग सेरेमनी में लगाया चार चांद, खुशी से झूमे फैंस

[ad_1]

नई दिल्ली. वूमेंस प्रीमियर लीग में 5 टीमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वारियर्स, गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर हिस्सा लेंगी. 23 फरवरी से इस टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है. पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होगी. ओपनिंग सेरेमनी में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा , शाहिद कपूर, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ समेत अन्य बॉलीवुड एक्टर परफॉर्म करते नजर आए.

वूमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की ओपनिंग सेरेमनी में बीसीसीआई ने किंग खान शाहरुख खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा , वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ समेत अन्य बॉलीवुड एक्टर को इनवाइट किया था. फैंस के लिए यहां दोगुना तड़का हो गया. पहले उन्होंने इन एक्टर्स के शानदार परफॉर्मेंस का लुत्फ उठाया और उसके बाद वह पहले मैच का लुत्फ उठाएंगे. ओपनिंग सरेमनी में शाहरुख खान अपने हिट फिल्म पठान का गाना ‘झूमे जो पठान’ पर झूमते नजर आए. वहीं, शाहिद कपूर ‘शाम शानदार’ पर डांस करते दिखे.

बता दें कि पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आमने सामने होगी. दिल्ली की कमान मेग लैनिंग के हाथों में होगी. तो वहींं, मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर संभालेगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पिछले साल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था.

‘यशस्वी हमारे पूर्व टीममेट का अटैकिंग वर्जन हैं…’ क्रिस गेल ने दिग्गज से की जायसवाल की तुलना

दोनों टीमों का स्क्वॉड:

दिल्ली कैपिटल्स: एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमाह रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लॉरा हैरिस, मारिज़ैन कैप, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, टिटास साधु, एनाबेल सदरलैंड , अपर्णा मंडल, अश्वनी कुमारी

Ind vs Eng: फॉर्म में लौटा खूंखार बैटर, चौथे टेस्ट में ठोकी शानदार सेंचुरी, भारतीय गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने

मुंबई इंडियंस: अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इस्सी वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नैट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनीम इस्माइल, एस सजना, अमनदीप कौर, फातिमा जाफ़र, कीर्तन बालाकृष्णन

Tags: Shahrukh khan, Siddharth Malhotra, Women’s Premier League

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here