[ad_1]
रांची. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला जा रहा है. धमाकेदार फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के युवा ओपनर ने इस मुकाबले में एक नया कीर्तिमान बनाते हुए दिग्गजों की खास लिस्ट में जगह बनाी. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच के दूसरे दिन एक टेस्ट सीरीज में 600 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बन गये.
पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे पर डेब्यू करने वाले बायें हाथ के बल्लेबाज जायसवाल ने मौजूदा पांच मैच की टेस्ट सीरीज में अपनी सातवीं पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने शोएब बशीर पर एक रन लेकर नाबाद 55 रन तक पहुंचने के बाद 600 रन का आंकड़ा छुआ.
धमाकेदार फॉर्म में यशस्वी जायसवाल
जायसवाल ने मौजूदा सीरीज के दूसरे और तीसरे टेस्ट में दो दोहरे शतक जमाए हैं. इस तरह 22 साल का यह खिलाड़ी एक टेस्ट सीरीज में 600 से ज्यादा रन बनाने के कारनामे में भारतीय दिग्गजों की लिस्ट में जगह बनाई. यशस्वी महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और दिलीप सरदेसाई के साथ शामिल हो गया.
दिग्गजों की लिस्ट में यशस्वी का नाम
पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर, कोहली और द्रविड़ ने अपने करियर में एक टेस्ट श्रृंखला में दो बार 600 से ज्यादा रन बनाए. वहीं सरदेसाई ने यह उपलब्धि 1970-71 में वेस्टइंडीज में हुई श्रृंखला में हासिल की थी. गावस्कर ने 1970-71 की इस सीरीज में ही चार शतक और तीन अर्धशतकों से 774 रन जुटाकर एक टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था.
गावस्कर ही एकमात्र भारतीय हैं जो एक टेस्ट सीरीज में दो मौकों पर 700 से ज्यादा रन जुटा सके हैं. ‘लिटिल मास्टर’ ने 1978-79 में वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर चार शतक और एक अर्धशतक से छह टेस्ट में 732 रन बनाये थे. एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के नाम है. जिन्होंने 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट में चार शतकों से 974 रन बनाये थे.
.
Tags: India Vs England, Sunil gavaskar, Virat Kohli, Yashasvi Jaiswal
FIRST PUBLISHED : February 24, 2024, 16:30 IST
[ad_2]
Source link