[ad_1]
नई दिल्ली. खराब फॉर्म और इंजुरी के चलते श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का टेस्ट टीम में स्थान पर भले ही खतरे में पड़ चुका है लेकिन वनडे-टी20 में वे अभी भी टीम इंडिया (Team India) के स्टार परफॉर्मर हैं. वर्ल्डकप 2023 में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद श्रेयस टीम इंडिया के तीसरे सबसे कामयाब बैटर थे. टूर्नामेंट के 11 मैचों में उन्होंने 66.25 के औसत और 113.24 के स्ट्राइक रेट से 530 रन बनाए थे जिसमें दो शतक शामिल थे. दुर्भाग्यवश फाइनल में श्रेयस का बल्ला नहीं चल सका, खिताबी मुकाबले में सस्ते में आउट होने पर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था.
नेचुरल स्ट्रोक प्लेयर श्रेयस ने 59 ODI में अब तक 49.64 के औसत व 101.27 के स्ट्राइक रेट से 2383 रन (पांच शतक) बनाए हैं जबकि 51 टी20 में 30.66 के औसत व 136.12 के और स्ट्राइक रेट से 1104 रन उनके नाम दर्ज हैं. कामयाबी भरे इंटरनेशनल करियर ने श्रेयस को स्टार फेम दिया है. शोहरत और दौलत आज उनके कदम चूम रही है. टीम इंडिया के मोस्ट एलिजिबल बैचलर श्रेयस की नेटवर्थ करीब 53 करोड़ रुपये है. अपने स्वैग और डांस के लिए मशहूर इस क्रिकेटर की हर साल की कमाई करोड़ों रुपयों में है जिसमें भारतीय टीम के सदस्य होने के चलते बीसीसीआई से मिलने वाली राशि के अलावा आईपीएल और एंडोर्समेंट के जरिये मिलने वाली राशि शामिल है.

BCCI का बी ग्रेड का कांटेक्ट, कई ब्रांड्स करते हैं प्रमोट

श्रेयस को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का बी ग्रेड का कांटेक्ट हासिल है. इसके तहत सैलरी के तौर पर तीन करोड़ रुपये सालाना के अलावा उन्हें हर टेस्ट के लिए 15 लाख, वनडे के लिए छह लाख और हर टी20I के लिए तीन लाख रुपये की राशि मिलती है. कई मशहूर ब्रांड्स को भी वे प्रमोट करते हैं जिसमें जिलेट, बोट, रेड बुल, भारतपे, मान्यवर, ड्रीम 11, सिएट और म्युचुअल फंड शामिल हैं. श्रेयस पर हाल में इंजुरी का झूठा बहाना करने का आरोप लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेयस और कुछ अन्य प्लेयर्स के खिलाफ बगैर वाजिब कारण के घरेलू क्रिकेट मैचों में नहीं खेलने के मामले में बीसीसीआई सख्त रुख अपनाने पर विचार कर रहा है.
कोई सिंगर,कोई फोटोग्राफर तो कोई डांसर, भारत के दिग्गज क्रिकेटरों के खास शौक
2022 में खरीदा आलीशान 4 BHK अपार्टमेंट

रॉयल लाइफ जीने वाले श्रेयस ने 2020 में मुंबई के लोअर परेल एरिया के लोधा वर्ल्ड टॉवर में 4 BHK अपार्टमेंट खरीदा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अपार्टमेंट की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है. इसमें जिम/एक्सरसाइज के लिए अलग से जगह है. श्रेयस इस घर में अपने माता-पिता और बहन के साथ रहते हैं. उनके पिता संतोष बिजनेसमैन हैं जबकि मां रोहिणी हाउसवाइफ. लेब्राडोर डॉग भी परिवार का हिस्सा है जिसके वीडियो श्रेयस अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं.
पांचवां मैच, एक जैसा स्कोर और…,एमएस धोनी के करियर से जुड़ा है अजब संयोग
मर्सिडीज सहित कई कारों के मालिक

भारतीय टीम के दूसरे स्टार क्रिकेटरों की तरह श्रेयस के पास भी कारों का कलेक्शन है जिसमें जून 2022 में खरीदी गई 2.40 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-AMG G63 SUV शामिल है. इसके अलावा लेम्बोर्गिनी ह्राकेन और ऑडी S5 भी उनके गैराज का हिस्सा हैं. श्रेयस ने क्रिकेट की अपनी शुरुआती कमाई से ह्युंडई I20 स्पोर्ट्स कार खरीदी थी. इस कार से उनका खास लगाव है. रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेयस अभी भी इस कार को अपने पास रखे हैं और इसमें कुछ मॉडिफिकेशन भी कराया है.
पहली नजर में प्यार….रोचक है ‘विदेशी दामाद’ और ‘भारत की बेटी’ की लवस्टोरी
शूज से भरा हुआ है वार्डरोब

क्रिकेट के अलावा श्रेयस को डांस और शूज कलेक्ट करने का शौक है. वे सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. युजवेंद्र चहल की कोरियाग्राफर पत्नी धनश्री वर्मा के साथ श्रेयस के डांस के वीडियो को खूब पसंद किया गया था. श्रेयस का रोहित शर्मा व शार्दुल ठाकुर के साथ ‘शहरी बाबू’ और बहन श्रेष्ठा के साथ तमिल सांग ‘टम-टम’ पर डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.
क्रिकेटर जिन्होंने बॉलर के तौर पर की शुरुआत, बन गए बेहतरीन बैटर
IPL-2024 में KKR की कप्तानी करेंगे

पीठ में खिंचाव के कारण श्रेयस इस समय क्रिकेट से बाहर हैं लेकिन आईपीएल 2024 में वे कोलकाता नाइटराइइर्स की ओर से खेलते नजर आएंगे. 2018 से IPL खेल रहे श्रेयस शुरुआती चार सीजन में दिल्ली फ्रेंचाइजी के सदस्य रहे जिसने उन्हें 7 करोड़ रुपये की राशि में खरीदा था. 2022 के सीजन से वे शाहरुख खान की टीम-कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) का हिस्सा हैं जिसने उन पर 12.25 करोड़ रुपये का दांव लगाया था. इंजुरी के कारण श्रेयस, आईपीएल के पिछले सीजन में नहीं खेल पाए थे. इस सीजन में वे कप्तान के तौर पर टीम में वापसी करेंगे. आईपीएल के 101 मैचों में श्रेयस ने अब तक 31.65 के औसत और 125.38 के स्ट्राइक रेट से 2776 रन बनाए हैं जिसमें 19 अर्धशतक हैं.
29 साल के श्रेयस ने 2021 में डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा था लेकिन इसके बाद से वे इस फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. शॉर्टपिच गेंदों पर वे अकसर असहज नजर आते हैं. 14 टेस्ट में श्रेयस ने अब तक 36.48 के औसत से 811 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक हैं.
.
Tags: Cricket, Shreyas iyer, Shreyas iyer fitness, Team india
FIRST PUBLISHED : February 24, 2024, 09:00 IST
[ad_2]
Source link