Home Breaking News Alexei Navalny: मां को सौंपी गई नवलनी की पार्थिव देह, जेल में बंद पुतिन के आलोचक की हफ्ते भर पहले हुई थी मौत

Alexei Navalny: मां को सौंपी गई नवलनी की पार्थिव देह, जेल में बंद पुतिन के आलोचक की हफ्ते भर पहले हुई थी मौत

0
Alexei Navalny: मां को सौंपी गई नवलनी की पार्थिव देह, जेल में बंद पुतिन के आलोचक की हफ्ते भर पहले हुई थी मौत

[ad_1]

Alexei Navalny Body Handed to Mother Vladimir Putin Critic opposition leader demise

एलेक्सी नवलनी (फाइल)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की पार्थिव देह उनकी मां को सौंपने की खबर सामने आई है। एलेक्सी नवलनी की मौत के लगभग एक हफ्ते बाद उनकी डेड बॉडी परिवार के सुपुर्द कर दी गई। नवलनी के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि नवलनी का शव उनकी मां को सौंप दिया गया है। जेल में बंद नवलनी की मौत विवाद में इसलिए भी है क्योंकि उन्हें जहर दिए जाने की खबर सामने आई थी। शनिवार को जारी बयान के मुताबिक आर्कटिक जेल कॉलोनी में 16 फरवरी को उनकी मृत्यु हुई।

नवलनी की मौत के एक सप्ताह से अधिक समय बाद नवलनी की प्रवक्ता किरा यर्मिश ने शनिवार को एक्स पर लिखा, पार्थिव देह मां को सौंप दी गई। इस अभियान में साथ देने के लिए समर्थकों का आभार। खबरों के मुताबिक पिछले हफ्ते रूसी अधिकारियों ने नवलनी की मां- ल्यूडमिला नवलन्या को शव सौंपने से इनकार कर दिया था। बेटे के शव की कस्टडी देने से इनकार करने के लिए पुतिन प्रशासन को जमकर आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here