Home Breaking News Bharat Jodo Nyaya Yatra: ससुराल में आकर खुशी हो रही है, प्रियंका ने पूछा- दो साल में यहां क्या बदला?

Bharat Jodo Nyaya Yatra: ससुराल में आकर खुशी हो रही है, प्रियंका ने पूछा- दो साल में यहां क्या बदला?

0
Bharat Jodo Nyaya Yatra: ससुराल में आकर खुशी हो रही है, प्रियंका ने पूछा- दो साल में यहां क्या बदला?

[ad_1]

Bharat Jodo Nyay Yatra in Moradabad: Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra Interact With People

मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
– फोटो : एजेंसी

विस्तार


भारत जोड़ाे यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि ससुराल वालो यहां आकर खुशी हो रही है। उन्होंने लोगों से पूछा की दो साल में क्या बदला। समस्याओं का समाधान हुआ की नहीं। उन्होंने कहा कि आज पेपर लीक हो रहे हैं। युवा बेराजगार हैं। सरकार उन पर जुल्म कर रही है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।

किसान आंदोलन लगातार जारी है। आज भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जब बुलडोजर चलता है तो गरीब के घर पर। सवाल किया कि छह किसानों को रौंदने वाले के घर पर बुलडोजर क्यों नहीं चला। पेपर लीक के घोटालेबाजों के घर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब तक युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा तब तक तरक्की नहीं होगी। 

राहुल गांधी ने कहा कि एक ध्यान भटकता है दूसरा जेब काटता और तीसरा डंडा दिखाता है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और अडानी पर भी बोला हमला। कहा कि पिछड़ों और दलितों को इस सरकार में न्याय नहीं मिल रहा है। अग्निवीर योजना को शुरू करने का मकसद एक उद्योगपति को फायदा पहुंचाना था।

नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। देशभक्त देश को जोड़ता है तोड़ता नहीं। हम देश का भाईचार खत्म नहीं होने देंगे। नफरत से नफरत को नहीं काटा जा सकता। हम डरेंगे नहीं, नफरत को मोहब्बत से काटेंगे। इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

उन्होंने भाषण के दौरान किसान आंदोलन, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को उठाकर भाजपा को घेरा। यात्रा के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने भी दोनों का स्वागत किया।  कांग्रेस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्याय यात्रा की शुरुआत के लिए मुरादाबाद को ही केंद्र बनाया है। शनिवार सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इसमें भाग लेने के लिए नई दिल्ली से सुबह रवाना हुए। दो दिन के अंतराल के बाद यात्रा शुरू हुई। इसके बाद अमरोहा और संभल पहुंचेंगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मुरादाबाद से शुरू होने वाली यात्रा में प्रियंका गांधी मुख्य रूप से भाग लेंगी। यह यात्रा का 42 वां दिन होगा।

25 तारीख को यात्रा संभल से शुरू होकर आगरा पहुंचेगी। इसमें अखिलेश यादव शामिल होंगे। 26 फरवरी से 1 मार्च तक यात्रा बंद रहेगी। लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर जयराम रमेश ने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि (यूपी में) गठबंधन की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है।

 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here