[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय टीम के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद इंग्लैंड की टीम ने चौथे मैच में जबरदस्त वापसी की. दिग्गज बल्लेबाज जो रूट इस मुकाबले में शानदार फॉर्म में दिखाई दिए. उनकी 122 रन की शानदार पारी के बदौलत इंग्लैंड की टीम पहली इनिंग में 353 रन बनाने में कामयाब रही. जो रूट की इस पारी के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक ने कहा कि रूट इस पारी के बाद अच्छा महसूस कर रहे होंगे.
एलेस्टेयर कुक ने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा,” जो रूट को इस पारी के बाद गर्व महसूस हो रहा होगा. यह उनकी क्लास है. वह नॉट आउट रहे ये अच्छी बात है. लेकिन जो 51 रन उन्होंने (इंग्लैंड) इस सुबह लगाए हैं. निसंदेह हम वहां तक पहुंच जाते. ओली रॉबिनसन ने काफी अच्छा खेला और पचासा जड़ा. देखकर अच्छा लगा कि उनके बल्ले से रन निकले. जो रूट शानदार थे, इस सीरीज के तीन मैचों के में उन्होंने अब तक वैसा परफॉर्म नहीं किया जैसा वह कर सकते थे.”
बता दें कि रूट ने अपना शतक 219 गेंदों में पूरा किया था. रूट पहले 3 मैचों में फ्लॉप रहे थे. उनका उच्चतम स्कोर 29 रन का रहा था. लेकिन आखिरकार उन्होंने फॉर्म में वापसी कर ली. चौथे टेस्ट की पहली इनिंग में रूट ने 274 गेंदों में 122 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए. रूट की शतकीय पारी के कारण इंग्लैंड का स्कोर 353 रन तक पहुंचा. रूट के अलावा मैच में ओली रॉबिनसन ने 58 रन की पारी खेली.
स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा
भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड अब जो रूट के नाम हो गया है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं जबकि विंडीज के महान ऑलराउंडर गैरी सोबर्स 8 शतक के साथ तीसरे नंबर पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग 51 पारियों में सेंचुरी के साथ पांचवें नंबर पर हैं. रूट ने 52 पारियों में दसवां शतक जमाया है जबकि स्मिथ ने 37 पारियों में नौ शतक ठोके हैं.
.
Tags: Alastair Cook, India Vs England, Joe Root
FIRST PUBLISHED : February 24, 2024, 14:22 IST
[ad_2]
Source link