Home Breaking News IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने सहवाग के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा, इस मामले में राहुल द्रविड़ से आगे निकले

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने सहवाग के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा, इस मामले में राहुल द्रविड़ से आगे निकले

0
IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने सहवाग के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा, इस मामले में राहुल द्रविड़ से आगे निकले

[ad_1]

IND vs ENG Yashasvi Jaiswal broke Sehwag 16-year-old record overtook Rahul Dravid in this record

यशस्वी जायसवाल
– फोटो : अमर उजाला/BCCI

विस्तार


इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर से बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 117 गेंद पर 73 रन बनाए। इस दौरान यशस्वी ने आठ चौके और एक छक्का लगाया। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 353 रन पर सिमट गई। उसके बाद दूसरे दिन खेल समाप्ति के समय भारत ने पहली पारी में सात विकेट पर 219 रन बना लिए हैं। वह पहली पारी में अभी भी 134 रन पीछे है।

यशस्वी ने अपनी 73 रन की पारी के दौरान कई उपलब्धियां हासिल की। वह एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनके 2024 में अब तक 23 छक्के हो गए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने 2008 में 22 छक्के लगाए थे। यशस्वी के पास इस मामले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रैंडन मैकुलम को पीछे छोड़ने का मौका है। स्टोक्स ने 2022 में 26 और मैकुलम ने 2014 में 33 छक्के लगाए थे। यशस्वी इस साल मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here