[ad_1]
India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में एक समय भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा था. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग करते हुए मेहमान टीम के 5 विकेट सिर्फ 112 रन पर ही गिरा दिए थे, लेकिन इसके बाद असली खेल शुरू हुआ. इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों ने टीम इंडिया की पुरानी कमजोरी का फायदा उठाया. भारतीय गेंदबाजों के पास इंग्लैंड की टीम को 200 रनों के स्कोर के आसपास ढेर करने का मौका था, लेकिन छठे, सातवें और आठवें विकेट की पार्टनरशिप ने प्लान बिगाड़ दिया.
पुछल्ले बल्लेबाजों ने खोली टीम इंडिया की पोल
रांची टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के 5 विकेट सिर्फ 112 रन पर ही गिर गए थे. बेन स्टोक्स 3 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे. भारतीय फैंस को लगा होगा कि अब तो इंग्लैंड का 200 रनों के स्कोर के आसपास ढेर होना तय है. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. इंग्लैंड के लिए जो रूट और बेन फोक्स ने मिलकर छठे विकेट के लिए 113 रनों की पार्टनरशिप कर डाली. इंग्लैंड ने अपना छठा विकेट 225 रनों के स्कोर पर गंवाया. तब विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स (47) को तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट करा दिया.
इंग्लैंड ने बना डाले 353 रन
इंग्लैंड के निचले क्रम का हर बल्लेबाज मानों अपने विकेट पर प्राइज टैग लगाकर आया था. जो रूट और टॉम हार्टले (13) ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 20 जोड़ दिए. इसके बाद आठवें विकेट के लिए जो रूट और ओली रॉबिन्सन (58) ने मिलकर 102 रनों की पार्टनरशिप निभाई. इंग्लैंड ने 5 विकेट सिर्फ 112 रन पर गिरने के बावजूद 241 रन और जोड़ दिए.
इंग्लैंड की पहली पारी 353 पर सिमटी
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की पहली पारी 353 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड को इस स्कोर तक पहुंचाने में जो रूट का बड़ा रोल रहा है. जो रूट ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 122 रनों की पारी खेली. भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए हैं. आकाश दीप ने 3 विकेट झटके. मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए. इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन को 1 विकेट मिला है.
[ad_2]
Source link