[ad_1]
सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे पौराणिक धारावाहिक ‘श्रीमद् रामायण’ को भले ही दर्शक नकार चुके हों लेकिन बी आर चोपड़ा के धारावाहिक ‘महाभारत’ में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता पुनीत इस्सर की रची रामकथा को देखने वाले देश विदेश में लाखों हैं। देश के अलग अलग शहरों में घूमकर अपने इस मेगा संगीतमयी नाटक ‘जय श्री राम-रामायण’ के वह दो दर्जन से ज्यादा शोज कर चुके हैं। और, अब पुनीत को बुलावा सात समंदर पार से आया है।
‘जय श्री राम-रामायण’ एक संगीतमय नाटक है। यह नाटक पुनीत इस्सर के बेटे सिद्धांत इस्सर द्वारा लिखित और निर्देशित है। नाटक में रामायण की पूरी कहानी को 13 मूल ट्रैक, लाइव एक्शन और नृत्य के साथ तीन घंटे में संक्षिप्त रूप में दिखाया जाएगा। पुनीत इस्सर कहते हैं, ‘भारत में सफलतापूर्वक 30 शो करने के बाद पहली बार इस नाटक का मंचन अमेरिका और कनाडा में करने जा रहे हैं।’
[ad_2]
Source link