[ad_1]
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (Australia vs New Zealand) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला ऑकलैंड में खेला गया. टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया. बारिश के कारण बाधित मैच में ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाए गए 118 रन का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम महज 98 रन तक ही पहुंच पाई. 27 रन की जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने यह टी20 सीरीज भी अपने नाम कर ली. अब ऑस्ट्रेलिया की नजर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर होगी.
ऑस्ट्र्रेलिया ने टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा
ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ इस टी20 सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया. पहला टी20 ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता था. दूसरा मैच भी ऑस्ट्रेलिया ने 72 रन से जीता था. अब तीसरे मैच को भी ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर 3-0 से इस सीरीज पर कब्जा जमाया. दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 29 फरवरी से होगी. दूसरा टेस्ट 8 मार्च से खेला जाएगा. दोनों टीमों का ऐलान भी हो गया है. न्यूजीलैंड की कमान टीम साउदी संभालेंगे तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस के हाथों में होगी.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम: टिम साउदी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, स्कॉट कुगलेइजन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, नील वैगनर, केन विलियमसन, विल यंग
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क
.
Tags: Aus vs NZ, Pat cummins, Tim Southee
FIRST PUBLISHED : February 25, 2024, 21:40 IST
[ad_2]
Source link