Home Sports IND vs ENG टेस्ट सीरीज में छक्कों की बारिश… बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs ENG टेस्ट सीरीज में छक्कों की बारिश… बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

0
IND vs ENG टेस्ट सीरीज में छक्कों की बारिश… बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

[ad_1]

हाइलाइट्स

यशस्वी जायसवाल ठोक चुके हैं 23 सिक्स
एशेज सीरीज में 74 छक्के लगे थे
चौथे टेस्ट के दूसरे बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड से रांची में भिड़ रही है. इस टेस्ट मैच में जहां एक ओर रनों की बारिश हो रही है वहीं दूसरी ओर गेंदबाज भी खूब विकेट चटका रहे हैं. भारतीय युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल इस सीरीज में 2 डबल सेंचुरी जड़ चुके हैं. यशस्वी इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वह इस दौरान खूब छक्के जड़ रहे हैं. नतीजतन, चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम हुआ. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्वाधिक छक्कों का है. इस सीरीज में अभी तक 75 छक्के लग चुके हैं जो किसी टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक है.

इससे पहले एशेज सीरीज (Ashes) 2023 में 74 छक्के बल्लेबाजों ने जड़े थे जो तब सबसे ज्यादा था लेकिन अब ये रिकॉर्ड टूट गया है. 2013-14 में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (AUS vs ENG) टेस्ट सीरीज में 65 छक्के लगे थे वहीं साल 2019 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में बल्लेबाजों ने 65 छक्के उड़ाए थे. 2014 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में 59 छक्के लगे थे.

शोभना आशा ने रचा इतिहास, आरसीबी ने यूपी के जबड़े से छीनी जीत, आखिरी गेंद पर निकला नतीजा

यशस्वी जायसवाल जड़ चुके हैं 23 सिक्स
22 साल के ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) 7 पारियों में 23 छक्के जड़ चुके हैं. यशस्वी इस सीरीज में 618 रन बना चुके हैं. वह 103 की औसत से बल्लेबाजी कर रहे हैं. यशस्वी ने इस दौरान दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. यशस्वी टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड सहवाग के नाम था जिन्होंने 2008 में भारत की ओर से टेस्ट में एक कलैंडर ईयर में 22 छक्के लगाए थे.

यशस्वी जायसवाल ने सीरीज में 600 रन बनाकर रचा इतिहास
यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं. वह भारत की ओर से किसी एक टेस्ट सीरीज में इतने रन बनाने वाले बाएं हाथ के पहले भारतीय बल्लेबाज बने. वह इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 600 से या इससे ज्यादा रन बनाने वाले राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के बाद तीसरे भारतीय बने. द्रविड़ ने 2002 में जबकि कोहली ने 2017 में यह कमाल किया था.

Tags: Cricket Records, IND vs ENG, India Vs England, Most Six, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here