[ad_1]
अभिनेत्री कंगना रणौत बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी हाजिरजवाबी के लिए भी जबरदस्त सुर्खियां बटोरती हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने हाल ही में पारित एंटी-चीटिंग बिल पर एक व्यंग्यपूर्ण पोस्ट साझा किया। दरअसल, यह विधेयक विभिन्न सार्वजनिक परीक्षाओं में धोखाधड़ी और अन्य अनुचित साधनों पर अंकुश लगाने के लिए फरवरी में लोकसभा में पारित किया गया। हालांकि, कंगना ने जो व्यंग्यपूर्ण पोस्ट शेयर किया, उसमें एक ट्विस्ट दिया गया, अभिनेत्री ने रिश्तों में मौजूद धोखाधड़ी के बारे में बात की।
कंगना रणौत ने एंटी-चीटिंग बिल को रिश्तों में मौजूद धोखाधड़ी के बारे में समझ लिया और रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इसे ‘सबसे जरूरी बिल’ बताया। उन्होंने ‘स्टार पत्नियों’ पर भी कटाक्ष किया और कहा कि उन्हें इस बिल के लिए सरकार को धन्यवाद देना चाहिए। हालांकि, उन्होंने कुछ घंटे बाद ही अपनी पोस्ट हटा दी। व्यंग्यात्मक नोट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए, कंगना ने लिखा था, ‘राम राज्य में आपका स्वागत है, सभी सितारों की पत्नियां इस सरकार को धन्यवाद दे सकती हैं।’
SRK: जॉन सीना से ‘भोली सी सूरत’ गाना सुन गदगद हुए शाहरुख खान, तारीफ के साथ कर दी नई डिमांड
[ad_2]
Source link