[ad_1]
08:50 AM, 25-Feb-2024
सुदर्शन सेतु पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका में बने सुदर्शन सेतु पहुंच गए हैं। यह देश का सबसे लंबा केबल ब्रिज है, जो कि 2.32 किलोमीटर लंबा है। यह पुल ओखा को बेट द्वारका मंदिर से जोड़ेगा। थोड़ी ही देर में प्रधानमंत्री इस पुल को जनता को समर्पित करेंगे।
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi inaugurates Sudarshan Setu, country’s longest cable-stayed bridge of around 2.32 km, connecting Okha mainland and Beyt Dwarka. pic.twitter.com/4OpY0ekCDH
— ANI (@ANI) February 25, 2024
08:39 AM, 25-Feb-2024
PM Modi LIVE: बेट द्वारका मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा, सबसे लंबे केबल ब्रिज सुदर्शन सेतु का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे बेट द्वारका मंदिर में पूजा और दर्शन किए। प्रधानमंत्री काफी देर तक मंदिर परिसर में रहे। ऐसा माना जाता है कि द्वारका का बेट मंदिर ही भगवान श्रीकृष्ण का घर था और यहीं पर भगवान श्रीकृष्ण की अपने मित्र सुदामा से भेंट हुई थी। इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की प्रतिमाओं की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि द्वारका यात्रा का पूरा फल तभी मिलता है, जब श्रद्धालु बेट द्वारका मंदिर जाते हैं।
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi performs pooja and darshan at Beyt Dwarka temple. pic.twitter.com/U2gZUVB3k4
— ANI (@ANI) February 25, 2024
[ad_2]
Source link