Home Sports PSL: मोहम्मद आमिर की टीम पर भारी पड़े रिजवान के 11 खिलाड़ी, रोमांचक मुकाबले में हराया

PSL: मोहम्मद आमिर की टीम पर भारी पड़े रिजवान के 11 खिलाड़ी, रोमांचक मुकाबले में हराया

0
PSL: मोहम्मद आमिर की टीम पर भारी पड़े रिजवान के 11 खिलाड़ी, रोमांचक मुकाबले में हराया

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां मुकाबला मुल्तान सुल्तान्स और क्वेटा ग्लेडियेटर्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में मुल्तान सुल्तान ने शानदार जीत दर्ज की. क्वेटा ग्लेडियेटर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जो उनपर ही भारी पड़ गया. क्वेटा की टीम इस मुकाबले में रनों का पीछा नहीं कर सकी. क्वेटा के लिए किसी बैटर के बल्ले से भी बड़ी पारी देखने को नहीं मिली.

पहले बैटिंग करते हुए मुल्तान की टीम ने 20 ओवर में 180 रन का स्कोर खड़ा किया. उस्सान खान और टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ओपनिंग करने के लिए उतरे. उस्मान 14 रन बनाकर आउट हो गए. तो वहीं, रिजवान ने 42 गेंदों में 51 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 2 चौके लगाए. इसके अलावा रीजा हेन्डरिक्स के बैट से भी रन निकले. रीजा ने 47 गेंदों में 72 रन की पारी खेली. रीजा ने 7 चौके और 4 छक्के जड़े. इस तरह मुल्तान ने क्वेटा को 181 रन का टार्गेट दिया. क्वेटा की ओर से मोहम्मद आमिर ने 2 विकेट लिए. लेकिन उनका औसत 10 से ज्यादा का रहा.

अश्विन-कुलदीप का कहर, रोहित- जायसवाल की अच्छी शुरुआत, भारत के पक्ष में रहा तीसरा दिन

अब चेज करने की बारी क्वेटा ग्लेडिएटर्स की आई. क्वेटा की ओर से जेसन रॉय और सउद शकील ओपनिंग करने के लिए उतरे. जेसन ने 12 रन बनाए. तो वहीं शकील ने 24 रन की पारी खेली. ख्वाजा नफाय ने 31 गेंदों में 36 रन बनाए. वहीं, राईली रुसो के बल्ले से 30 रन निकले. इसके अलावा शेरफन रदरफोर्ड ने 21 रन बनाए. इस तरह क्वेटा की टीम 20 ओवर में 167 रन ही बना सकी. उन्हें इस मुकाबले में 13 रन से हार का सामना करना पड़ा.

मोहम्मद अली बने हीरो
मुल्तान सुल्तान की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाजी मोहम्मद अली ने की. मोहम्मद अली ने 4 ओवर में कुल 3 विकेट झटके. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 19 रन दिए. मैच के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. अली के अलावा डेविड विली ने भी 3 विकेट लिए.

Tags: Mohammad amir, Mohammad Rizwan, Pakistan super league, PSL

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here