Home Breaking News Farmer Protest: बच्चों को बॉर्डर दिखाने आईं महिलाएं, बोलीं- यहीं पंजाब के किसानों पर ढहाया गया जबर

Farmer Protest: बच्चों को बॉर्डर दिखाने आईं महिलाएं, बोलीं- यहीं पंजाब के किसानों पर ढहाया गया जबर

0
Farmer Protest: बच्चों को बॉर्डर दिखाने आईं महिलाएं, बोलीं- यहीं पंजाब के किसानों पर ढहाया गया जबर

[ad_1]

Farmer Protest Women came to show border to children, says it is here that farmers of Punjab were attacked

Farmer Protest
– फोटो : PTI

विस्तार


शंभू बॉर्डर पर रविवार को माहौल शांतिपूर्ण बना रहा। हालांकि बॉर्डर पर काफी भीड़ रही। यहां तक कि महिलाएं भी अपने बच्चों के साथ बॉर्डर पर पहुंचीं। महिलाओं ने कहा कि वह अपने बच्चों को बॉर्डर दिखाने लाई हैं। 

बच्चों को बता रही हैं कि यहीं पर उनके पंजाब के किसानों पर जबर ढहाया गया है, जिससे उन्हें भी प्रेरणा मिले और आगे जाकर इन्होंने ही इस लड़ाई को आगे बढ़ाना है। हालांकि हरियाणा सरकार की तरफ से अभी भी पुल पर कड़े सुरक्षा प्रबंध कर रखे हैं। 

बॉर्डर के नजदीक बड़े-बड़े कीलों के साथ लोहे की कटीली तारें लगी हैं और फिर सीमेंट की मजबूत बैरिकेडिंग के बाद भारी सुरक्षा बल तैनात हुआ है। नदी के पास भी पुलिस बल तैनात है, ताकि वहां से भी किसान आगे न बढ़ सकें। उधर, किसानों की तरफ से भी बॉर्डर से करीब एक किलोमीटर पहले रस्सी लगा रखी है।

उधर, किसान नेताओं की ओर से तय कार्यक्रम के मुताबिक रविवार को डब्ल्यूटीओ किस तरह से खेती सेक्टर को प्रभावित कर रहा है, उस पर विचार चर्चा के लिए माहिर बुलाए गए थे। मीडिया से बात करते किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि अगर सभी 23 फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी दे दी, तो बाजार में महंगाई हो जाएगी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here