[ad_1]

रोहित शर्मा
– फोटो : अमर उजाला/BCCI
विस्तार
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने रांची में खेले गए चौथे टेस्ट को पांच विकेट से अपने नाम कर लिया। भारत के लिए इस मैच में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और डेब्यू करने वाले आकाश दीप ने अपने खेल से प्रभावित किया। कप्तान रोहित ने मैच के बाद युवाओं की जमकर तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने उन खिलाड़ियों को कड़ा संदेश दिया है जो टेस्ट टीम में जगह बनाना चाहते हैं।
रोहित ने दावेदारों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि टीम में उन्हीं खिलाड़ियों को जगह दी जो क्रिकेट के सबसे कड़े प्रारूप में सफलता की भूख दिखाएंगे। भारतीय कप्तान ने स्पष्ट कर दिया कि वह टीम में किस तरह की प्रतिभा चाहते हैं। रोहित ने कहा, ”जिन लोगों को भूख है हम उन्हीं लोगों को मौका देंगे। अगर भूख नहीं है तो उनको खिलाने का कोई मतलब नहीं है।”
[ad_2]
Source link