Home Breaking News IND vs ENG Live Score: रोहित का अर्धशतक, भारत 100 रन के करीब, जीत के लिए अभी भी 90+ रन की जरूरत

IND vs ENG Live Score: रोहित का अर्धशतक, भारत 100 रन के करीब, जीत के लिए अभी भी 90+ रन की जरूरत

0
IND vs ENG Live Score: रोहित का अर्धशतक, भारत 100 रन के करीब, जीत के लिए अभी भी 90+ रन की जरूरत

[ad_1]

10:23 AM, 26-Feb-2024

IND vs ENG Live: रोहित का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 69 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल भारत का स्कोर एक विकेट पर 90 रन है। शुभमन गिल भी क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए अब 102 रन की जरूरत है।

10:15 AM, 26-Feb-2024

IND vs ENG Live: भारत को पहला झटका

भारत को 84 के स्कोर पर पहला झटका लगा। यशस्वी जायसवाल 37 रन बनाकर जो रूट की गेंद पर आउट हुए। उन्हें रूट ने एंडरसन के हाथों कैच कराया। अपनी पारी में यशस्वी ने पांच चौके लगाए। फिलहाल रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। रोहित अर्धशतक के करीब हैं। भारत को जीत के लिए अभी भी 108 रन की जरूरत है।

10:05 AM, 26-Feb-2024

IND vs ENG Live: रोहित-यशस्वी की आक्रामक बल्लेबाजी

भारत ने बिना विकेट गंवाए 40 रन से आगे खेलना शुरू किया और आधे घंटे में बिना विकेट गंवाए 82 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 45 रन और यशस्वी जायसवाल 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रोहित टेस्ट में 17वें अर्धशतक के करीब हैं। 

09:36 AM, 26-Feb-2024

IND vs ENG Live: चौथे दिन का खेल शुरू

चौथे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। रोहित और यशस्वी पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। भारतीय टीम चाहेगी कि इस लक्ष्य को जल्दी हासिल किया जाए। पिच पर गेंद काफी टर्न हो रही है। ऐसे में शोएब बशीर, टॉम हार्टले और जो रूट को खेलना टीम इंडिया के लिए चुनौती होगी।

08:47 AM, 26-Feb-2024

IND vs ENG Live: रोहित और यशस्वी पर दारोमदार

तीसरे दिन के खेल के समाप्त होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 40 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 24 रन और यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया को अभी भी जीत के लिए 152 रन की जरूरत है। भारत की पहली पारी तीसरे दिन 307 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे। इस लिहाज से इंग्लैंड को दूसरी पारी में 46 रन की बढ़त मिली थी।

08:47 AM, 26-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड की दूसरी पारी

इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में अश्विन और कुलदीप के आगे घुटने टेक दिए और 145 रन पर सिमट गई। जैक क्राउली ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। वहीं, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन और जेम्स एंडरसन खाता भी नहीं खोल सके। बेन डकेट 15 रन, जो रूट 11 रन, जॉनी बेयरस्टो 30 रन, कप्तान बेन स्टोक्स चार रन, बेन फोक्स 17 रन, टॉम हार्टले सात रन बनाकर आउट हुए। अश्विन ने 35वीं बार टेस्ट में पारी में पांच विकेट लिए। वहीं, कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला। 

08:41 AM, 26-Feb-2024

IND vs ENG Live Score: रोहित का अर्धशतक, भारत 100 रन के करीब, जीत के लिए अभी भी 90+ रन की जरूरत

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 307 रन पर समाप्त हुई थी। इसके बाद इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 145 रन पर सिमट गई और भारत को 192 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में भारत ने बिना विकेट गंवाए 40 रन बना लिए हैं। स्पिनर्स को इस पिच से काफी मदद मिल रही है और ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के लिए यह चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here