Home World India US Donkey Route: भारत से अमेरिका वाया कनाडा बॉर्डर, क्यों डंकी रूट से गायब होता जा रहा मेक्सिको?

India US Donkey Route: भारत से अमेरिका वाया कनाडा बॉर्डर, क्यों डंकी रूट से गायब होता जा रहा मेक्सिको?

0
India US Donkey Route: भारत से अमेरिका वाया कनाडा बॉर्डर, क्यों डंकी रूट से गायब होता जा रहा मेक्सिको?

[ad_1]

India to US via Canada: अमेरिका-कनाडा बॉर्डर पर दो साल पहले चार भारतीयों का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. गुजरात के जगदीश पटेल (39), उनकी पत्नी वैशाली (37) और बच्‍चों- विहांगी (11) और धार्मिक (3) की मौत ठंड से हुई थी. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, चारों अवैध रूप से बॉर्डर पार कर अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे थे. ह्यूमन ट्रैफिकिंग का केस दर्ज हुआ था. करीब दो साल बाद, उस मामले में एक अहम गिरफ्तारी हुई है. ‘डर्टी हैरी’ के नाम से कुख्यात हर्ष कुमार पटेल को शिकागो एयरपोर्ट से पकड़ा गया है. कथित रूप से हर्ष ने ही स्मगलर स्‍टीव शैंड को काम पर रखा था. पुलिस के मुताबिक, पटेल परिवार 12 जनवरी 2022 को कनाडा के टोरंटो पहुंचा था. वहां से उन्‍हें बॉर्डर के पास छोड़ा गया एमर्सन कस्बे में छोड़ा गया. 19 फरवरी को चारों की लाश मिली. अमेरिका में अवैध रूप से घुसने के लिए कनाडा को स्टॉपओवर की तरह यूज करने का चलन हाल के सालों में बढ़ा है.

दूसरे देश में अवैध रूप से दाखिल होने के लिए कई देशों से होकर गुजरने का यह तरीका ‘डंकी’ के नाम से जाना जाता है. पिछले साल इसी नाम से एक फिल्‍म भी आई थी. ‘डंकी’ रूट के जरिए भारत से अमेरिका जाने वालों को अक्सर मेक्सिको के जरिए बॉर्डर पार कराया जाता है. मगर अब कनाडा बॉर्डर से US में दाखिल होने के मामले खासे बढ़ गए हैं.

क्‍या है अमेरिका जाने का ‘डंकी’ रूट?

‘डंकी’ पंजाबी का शब्द है जिसका मतलब एक जगह से दूसरी जगह कूदना होता है. मंजिल वाले देश तक पहुंचने के लिए लोगों को कई देशों से गुजरना पड़ता है, तमाम खतरे उठाने होते हैं, कई बार बिना खाना-पानी के चलना पड़ता है, एकदम गधे की तरह. भारत से अमेरिका तक के डंकी रूट के पहले पड़ाव में व्यक्ति को भारत से किसी लैटिन अमेरिकी देश पहुंचना होता है. इक्वाडोर, बोलीविया और गुयाना जैसे देशों में भारतीय नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है. ब्राजील और वेनेजुएला समेत कुछ अन्य देश भारतीयों को आसानी से टूरिस्‍ट वीजा दे देते हैं. आजकल, कई लोग पहले यूरोप जाते हैं, और वहां से सीधे मैक्सिको जाते हैं.

US कस्‍टम्‍स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन के अनुसार, पिछले साल USA में घुसने की कोशिश में रिकॉर्ड 96,917 भारतीयों को पकड़ा गया या निष्कासित कर दिया गया. 2021 में ऐसे भारतीयों की संख्या 30,662 थी. यह साफ नहीं है कि और कितने लोग सीमा पार करने में कामयाब रहे.

मेक्सिको नहीं, अब कनाडा वाला रूट

पटेल परिवार की मौत ने एक खास पहलू की ओर ध्यान खींचा. उन्होंने अवैध रूप से US में दाखिल होने के लिए कनाडा को एक स्‍टॉप की तरह यूज किया. कनाडा के सरकारी पब्लिशर CBC के अनुसार, सीमा पार करते हुए पकड़े जाने वाले लोगों का अनुपात अब मेक्सिको से बढ़ रहा है. कनाडा के लिए उड़ान भरना और फिर वापस पैदल अमेरिका जाना एक लंबी यात्रा है, मगर यह आम होता जा रहा है.

2023 में अमेरिकी बॉर्डर पर सबसे ज्यादा लोग मेक्सिको की ओर से पहुंचे लेकिन मैक्सिकन नागरिकों की कुल हिस्सेदारी 30% से कम थी, जबकि एक दशक पहले यह 60% से अधिक थी. मिसिंग माइग्रेंट्स प्रोजेक्ट के अनुसार, पिछले 10 सालों में साउथ बॉर्डर से अमेरिका पहुंचने की कोशिश करने वाले लगभग 9,000 लोगों को लापता या मृत दर्ज किया गया है.
 
पिछले तीन वर्षों में, अमेरिका की दक्षिणी सीमा पार करके देश में घुसने का प्रयास करने वाले लोगों की संख्या कई गुना बढ़ गई है. अकेले दिसंबर 2023 के महीने में, बॉर्डर पैट्रोल एजेंट्स ने 302,000 एनकाउंटर्स दर्ज किए. 2013 से 2019 तक मासिक औसत 39,000 था.

CBC ने एक वकील के हवाले से कहा कि अमेरिका का उत्तरी बॉर्डर पार करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी की वजह दक्षिणी बॉर्डर पर कड़े सुरक्षा इंतजामों का होना है. मेक्सिको के साथ अमेरिका का 1,933 मील लंबा बॉर्डर है. इसमें से करीब 700 मील की सीमा पर फेंसिंग की जा चुकी है. 

तमाम बदलावों ने US की दक्षिणी सीमा के कुछ हिस्सों को पार करना बेहद कठिन बना दिया है. अब लोगों को रेगिस्तान के खतरनाक हिस्सों से यात्रा करने या उत्तर की ओर (कनाडा बॉर्डर) अपनी किस्मत आजमाने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here