Home Breaking News MEA: रूस की सेना में भारतीयों के काम करने की खबरों पर विदेश मंत्रालय का बयान, कहा- कई को छोड़ भी दिया है

MEA: रूस की सेना में भारतीयों के काम करने की खबरों पर विदेश मंत्रालय का बयान, कहा- कई को छोड़ भी दिया है

0
MEA: रूस की सेना में भारतीयों के काम करने की खबरों पर विदेश मंत्रालय का बयान, कहा- कई को छोड़ भी दिया है

[ad_1]

MEA statement on indians in russia army in ukraine war said many discharged

रूस-यूक्रेन युद्ध।
– फोटो : Social Media

विस्तार


नौकरी के लालच में रूस की सेना में फंसे भारतीयों के मामले को भारतीय विदेश मंत्रालय ने रूस की सरकार के सामने उठाया है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया है कि उनके द्वारा मामला उठाए जाने के बाद कई भारतीय नागरिकों को रूस की सेना ने छोड़ भी दिया है। बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कई भारतीय रूस की सेना में काम कर रहे हैं और कई भारतीय यूक्रेन में युद्ध के मोर्चे पर तैनात हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन भारतीयों को लाखों रुपये की नौकरी का लालच देकर रूस बुलाया गया था और वहां उन्हें सेना में भर्ती कर लिया गया। 

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कही ये बात

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा ‘हमने कुछ त्रुटिपूर्ण मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं, जिनमें कुछ भारतीय रूस की सेना से छुटकारे के लिए मदद मांग रहे हैं। ऐसे हर मामले की जानकारी मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास को दी गई है। दूतावास ने इस मामले को रूस की सरकार के सामने उठाया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास के सामने भी मामले को रखा है। इसके फलस्वरूप कई भारतीयों को छोड़ भी दिया गया है।’ विदेश मंत्रालय ने कहा ‘हम इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर देख रहे हैं और रूस की सरकार के संपर्क में हैं ताकि भारतीयों को जल्द से जल्द रूस की सेना से निकाला जा सके।’

लाखों रुपये की सैलरी का दिया गया लालच

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि रूस की सेना में काम कर रहे भारतीयों को रूस की कंपनियों में बतौर हेल्पर काम करने की पेशकश की गई थी। इसके बदले में उन्हें लाखों रुपए की सैलरी की बात कही गई। मोटी सैलरी के लालच में यूपी, गुजरात, पंजाब और जम्मू कश्मीर के कई युवा रूस पहुंच गए। हालांकि रूस गए भारतीय युवाओं को रूस की सेना में शामिल कर लिया गया और कई को मोर्च पर तैनात कर दिया गया। अब कई भारतीयों ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रूस गए भारतीयों के पासपोर्ट छीन लिए गए, जिसकी वजह से भारतीय रूस में फंस गए हैं। नवंबर 2023 से 18 भारतीय रूस-यूक्रेन सीमा पर फंसे हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here