[ad_1]
WPL 2024, UP Warriorz vs Delhi Capitals Women: यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच विमेंस प्रीमियर लीग का चौथा मैच खेला गया. इस मैच में जीत के साथ ही मेग लेनिंग की कप्तानी वाली टीम दिल्ली ने टूर्नामेंट का पहला मैच अपने नाम किया. टॉस दिल्ली ने जीता और गेंदबाजी का फैसला किया. यूपी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर खेलकर 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 119 रन ही बना सकी. जवाब में कप्तान मेग लेनिंग और शैफाली वर्मा के शानदार अर्धशतक से दिल्ली ने 14.3 ओवर में ही 123 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया.
शैफाली-लेनिंग ने जड़े अर्धशतक
यूपी वॉरियर्स से मिले 120 रन के आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 33 गेंदें पहले ही 123 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली. कप्तान मेग लेनिंग और ओपनर बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाए. मेग लेनिंग 43 गेंदों में 51 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए. वह जीत से कुछ रन पहले आउट हो गईं, लेकिन शैफाली वर्मा ने 43 गेंदों का सामना करते हुए नाबद 64 रन की दमदार पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए. जेमिमा रोड्रिग्स 4 रन बनाकर नाबाद रहीं.
[ad_2]
Source link