Home Breaking News अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग दावत में मेहमानों को मिलेगा इंदौरी स्वाद, 2500 से ज्यादा व्यंजन होंगे तैयार

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग दावत में मेहमानों को मिलेगा इंदौरी स्वाद, 2500 से ज्यादा व्यंजन होंगे तैयार

0
अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग दावत में मेहमानों को मिलेगा इंदौरी स्वाद, 2500 से ज्यादा व्यंजन होंगे तैयार

[ad_1]

अंबानी परिवार में शहनाई बजने वाली है। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करने वाले हैं। वे अपनी बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट के साथ शादी रचाने वाले हैं। दोनों परिवारों में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। शादी से पहले 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में शादी के कार्यक्रम होंगे। प्री-वेडिंग कार्यक्रम बहुत भव्य होने वाले हैं, जिसमें खानपान का खास इंतजाम है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खासतौर से इंदौर से शेफ आ रहे हैं, जो मेहमानों के लिए विशेष व्यंजन तैयार करेंगे।




मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंत और राधिका के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन को खास बनाने के लिए अंबानी परिवार ने इंदौर से 65 शेफ बुलाए हैं। ये इंदौरी शेफ गुजरात जामनगर में इंदौरी भोजन का स्वाद परोसेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी शेफ इंदौर की जार्डियन होटल से हैं, जिन्हें खास रूप से प्री-वेडिंग फंक्शन में इंदौरी फूड बनाने के लिए बुलाया गया है। अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में इंदौरी फूड्स का स्वाद तो होगा ही, साथ ही इंदौर की फेमस सराफा चौपाटी और छप्पन के स्ट्रीट फूड और व्यंजनों का स्वाद भी मेहमानों को मिलेगा।


रिपोर्ट्स के मुताबिक प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में आए मेहमानों के इंदौरी भोजन का स्वाद चखने को मिलेगा। इंदौरी भोजन के लिए एक खास सराफा काउंटर बनाया जाएगा, जिसमें इंदौर के सभी लोकप्रिय फूड आइटम मिलेंगे। इस काउंटर में इंदौर की मशहूर मिठाई से लेकर नमकीन, चटपटी चाट और कचौरी समेत कई तरह के व्यंजन शामिल किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार भोजन में भुट्टे का कीस, खोपरा पेटिस, इंदौरी पोहा और जलेबी समेत कई खास पकवान शामिल होंगे।

Laapataa Ladies: मुंबई में ‘लापता लेडीज’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, सनी देओल, काजोल समेत इन सितारों का लगा जमावड़ा




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here