[ad_1]
Isreal-Hamas War : बीते रविवार (25 फरवरी 2024) को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में इजरायली दूतावास के बाहर वायुसेना के एक जवान ने खुद को आग लगा ली थी. पीड़ित की पहचान आरोन बुशनेल के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि वह गाजा पर इजरायल के रूख से परेशान था. युद्ध रोक दिया जाए और गाजा में लोगों को बचा लिया जाए इसलिए उसने खुद को आग लगा ली. अमेरिका में फिलिस्तीन की आजादी के नारे लगाने वाला ये शख्स आखिर है कौन?
कौन है अमेरिकी जवान?
एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोन बुशनेल मूल रूप से सैन एंटोनियो टेक्सास के रहने वाले है. आरोन बुशनेल का पालन-पोषण मैसाचुसेट्स में हुआ है, बताया जा रहा है, उन्होंने केप कॉड प्रायद्वीप के पब्लिक स्कूलों में पढ़ाई की है. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, बुशनेल एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी थे, जिन्होंने मार्च 2023 से इस महीने तक सैन एंटोनियो स्थित DevOps नाम की कंपनी के लिए काम किया था.
बताया जा रहा है, कि आरोन बुशनेल ने अपने फेसबुक पेज पर रविवार (25 फरवरी ) सुबह 10:54 बजे Twitch.TV पर एक “फ्री फिलिस्तीन” चैनल का लिंक पोस्ट किया था. जिसे अब हटा दिया गया है.
बता दें, आग लगाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें यह शख्स अपना नाम आरोन बुशनेल (Aaron Bushnell) बता रहा है. बुशनेल अमेरिकन एयरफोर्स का जवान है. हालांकि उसकी रैंक या पोस्ट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है.
बताया जा रहा है, कि बुशनेल ने खुद को आग लगाने से पहले चिल्लाते हुए कहा था, कि मैं अब गाजा में चल रहे नरसंहार में हिस्सा नहीं लूंगा. मैं इसका विरोध करता हूं. आग लगाने से पहले बुशनेल ने कहा कि फिलिस्तीन को आजाद कर दो. बता दें कि गाजा में जंग शुरू होने के बाद से ही वॉशिंगटन में इजराइली दूतावास के सामने लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.
.
[ad_2]
Source link