Home Sports मोहम्मद शमी की सर्जरी के बाद पहली तस्वीर आई सामने, ऐसे देखेंगे सोचा नहीं होगा

मोहम्मद शमी की सर्जरी के बाद पहली तस्वीर आई सामने, ऐसे देखेंगे सोचा नहीं होगा

0
मोहम्मद शमी की सर्जरी के बाद पहली तस्वीर आई सामने, ऐसे देखेंगे सोचा नहीं होगा

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के सुपर स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं. पिछले साल भारत में खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के हीरो चोटिल होने की वजह से मैदान से दूर हैं. उन्होंने अपनी सर्जरी के बाद की तस्वीरें साझा की हैं. एड़ी की चोट से परेशान इस भारतीय दिग्गज ने इंग्लैंड में अपनी सर्जरी कराई है और अब वह तेजी से फिट होकर वापसी करने को बेकरार हैं.

साल 2023 विश्व कप के हीरो मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने लंदन में अपनी एड़ी का सफल ऑपरेशन करवाया है. दाएं हाथ के इस स्टार तेज गेंदबाज ने सर्जरी के बाद की अपनी तस्वीरें फैंस के लिए साझा की है. ऐसी खबरे सामने आई थी कि शमी ने टखने की समस्या जूझने के बाद भी 2023 का पूरा विश्व कप खेला था.



मोहम्मद शमी ने जो तस्वीरें साझा की है उसमें वह अस्पताल में बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे हैं. उनकी नाक में ऑक्सीजन की नली लगी हुई है और इसके बाद भी वह थम्स अप करते हुए नजर आ रहे हैं. शमी ने ऑपरेशन के बाद एक्स पर लिखा, “अभी मेरी अकिलिस टेंडन की एड़ी की सफल सर्जरी हुई है. रिकवरी होने में वक्त लगने वाला है लेकिन अपने पैर पर खड़े होने को मैं काफी ज्यादा उत्सुक हूं.”

2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारत को फाइनल में पहुंचाने में मोहम्मद शमी ने अहम भूमिका निभाई थी. तेज गेंदबाज टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट झटके थे. महज 7 मैचों खेलने के बाद उनके खाते में कुल 24 विकेट थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 57 रन देकर 7 विकेट झटके थे.

Tags: Mohammed Shami



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here