[ad_1]
US Presidential Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उन्हें चुनौती पेश कर रहे डोनाल्ड ट्रंप की उम्र में ज्यादा फासला नहीं है. बाइडेन 81 साल के हैं तो ट्रंप 77 के. पिछले महीने, NBC न्यूज के पोल में तीन-चौथाई वोटर्स ने कहा कि वे बाइडेन की उम्र को लेकर चिंतित हैं. ट्रंप को लेकर ऐसी चिंताएं जाहिर करने वालों की संख्या 50% से कम थी. अपनी मानसिक सेहत को लेकर घिरे बाइडेन ने दावा किया है कि ट्रंप भी गड़बड़ियां करते हैं. बाइडेन ने NBC के सेठ मेयर्स से बातचीत में कहा, ‘वह (ट्रंप) मेरे जितने ही बूढ़े हैं लेकिन उन्हें पत्नी का नाम तक याद नहीं रहता. पहली बात. दूसरी बात यह है कि आपके विचार कितने पुराने हैं.’
बाइडेन उन रिपोर्ट्स का हवाला दे रहे थे जिनमें कहा गया कि ट्रंप ने अपनी पत्नी (मेलानिया) को किसी और नाम से पुकारा. यह साफ नहीं है कि ट्रंप अपनी पत्नी को ही आवाज लगा रहे थे या किसी सहयोगी को.
बाइडेन से बार-बार हो रही चूक
बाइडेन अपनी उम्र और याददाश्त से जुड़े सवालों को हंसी में टाल रहे हैं. हालांकि, तमाम सर्वे बताते हैं कि ज्यादातर अमेरिकंस को लगता है कि बाइडेन व्हाइट हाउस में और चार साल गुजारने के लिए फिट नहीं है. पिछले महीने, जस्टिस डिपार्टमेंट की एक रिपोर्ट ने बाइडेन की मुश्किलें और बढ़ा दीं. रिपोर्ट में बाइडेन को ‘खराब याददाश्त मगर अच्छी नीयत वाला बुजुर्ग इंसान’ बताया गया था. स्थिति तब और विकट हो गई जब बाइडेन उसी रिपोर्ट से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चूक कर बैठे. एक सवाल के जवाब में वह अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों की जगह फांस के दिवंगत राष्ट्रपति फ्रांस्वा मिटर्रैंड का नाम ले बैठे.
हाल के दिनों में बाइडेन से सार्वजनिक मंचों में कई गलतियां हुई हैं. बढ़ती उम्र को ‘बेमतलब का मुद्दा’ बताते हुए बाइडेन मिस्र के नेता अब्देल फतह अल-सिसी को मेक्सिको का राष्ट्रपति बताने लगे. इससे पहले, G7 मीटिंग का जिक्र करते हुए बाइडेन ने जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल की जगह 1982 से 1998 तक चांसलर रहे हेल्मट जोसेफ माइकल कोल का नाम ले लिया था. वह एक बार ट्रंप को ‘सिटिंग प्रेसिडेंट’ भी बता चुके हैं.
जस्टिस डिपार्टमेंट की रिपोर्ट को लेकर ट्रंप ने भी बाइडेन पर तंज कसा था. उन्होंने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा था, ‘बाइडेन पर DOF रिपोर्ट के बारे में जो बात मुझे सबसे अच्छी लगती है, वह यह है कि, 25 साल बाद, जब मैं अपनी ऊर्जा खो चुका होऊंगा, तो मैं मानसिक अक्षमता और खराब याददाश्त का इस्तेमाल मुसीबत से बाहर निकलने के बहाने के रूप में कर सकता हूं!’
क्या बाइडेन की गलतियां नजरअंदाज कर देंगे वोटर्स?
बाइडेन की टीम का मानना है कि जब ट्रंप से तुलना होगी तो वोटर राष्ट्रपति की उम्र को नजरअंदाज कर देंगे. ट्रंप 91 आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं. वह पहले ही न्यूयॉर्क की अदालतों में धोखाधड़ी, यौन दुर्व्यवहार और मानहानि के लिए उत्तरदायी पाए गए हैं. राष्ट्रपति, व्हाइट हाउस और बाइडेन की टीम ने लगातार ट्रंप के दक्षिणपंथी विचारों और उनके उलजुलूल बयानों को हाइलाइट किया है.
.
[ad_2]
Source link