Home Breaking News Rajnath Singh: ‘संकीर्ण सियासी लाभ के लिए विपक्ष ने किया उत्तर-दक्षिण विभाजन’; रक्षा मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप

Rajnath Singh: ‘संकीर्ण सियासी लाभ के लिए विपक्ष ने किया उत्तर-दक्षिण विभाजन’; रक्षा मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप

0
Rajnath Singh: ‘संकीर्ण सियासी लाभ के लिए विपक्ष ने किया उत्तर-दक्षिण विभाजन’; रक्षा मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप

[ad_1]

Defence Minister Rajnath Singh Vishakhapattnam Opposition north south divide political gain

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल)
– फोटो : ANI

विस्तार


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी दलों की राजनति को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि संकीर्ण सियासी फायदा पाने की नीयत से विपक्षी दलों ने ऐसे समीकरण सामने रखे, जिससे उत्तर और दक्षिण की जनता के बीच स्पष्ट विभाजन किया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल उत्तर भारत में केंद्रीय राजनीतिक दल नहीं है, लेकिन बदनाम करने का हरसंभव प्रयास किया गया। विपक्ष की कवायद का आलम ऐसा रहा कि राष्ट्रीय अखंडता पर भी सवाल खड़े किए गए। आंध्र प्रदेश के तटीय शहर विशाखापत्तनम में एक कार्यक्रम के दौरान राजनाथ ने कहा कि भाजपा दक्षिणी राज्य कर्नाटक सहित देश के विभिन्न राज्यों में सत्तारूढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल उत्तर भारत में सीमित है, या देश के एक खास भौगोलिक भाग का हिस्सा है, ऐसा कहना तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here