[ad_1]

नफे सिंह राठी।
विस्तार
हरियाणा के इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने ली है। बुधवार शाम को सोशल मीडिया पर नंदू ने कहा कि हत्या उसके विरोधी गैंगस्टर मंजीत महल का साथ देने के लिए की गई है। नंदू ने पिछले साल भाजपा के किसान मोर्चा के पदाधिकारी सुरेंद्र मटियाला की भी मंजीत का साथ देने के लिए हत्या कर दी थी। इसके अलावा दिल्ली पुलिस इस मामले में राजनीतिक कनेक्शन भी खंगाल रही है।
पुलिस के अनुसार, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर डाली पोस्ट में नंदू ने कहा है कि ‘रविवार को नफे सिंह राठी का मर्डर हुआ है, वह मैंने करवाया है। इसकी वजह नफे और मंजीत महल की गहरी दोस्ती थी। मंजीत भाई संजय के साथ प्रॉपर्टी कब्जा करने का काम करता था, जो भी मेरे दुश्मन के साथ हाथ मिलाएगा उसका अंजाम यही होगा। मेरे जीजा और दोस्त के मर्डर में इन लोगों ने महल का साथ दिया था। इनकी दोस्ती का मैं साथ में फोटो डाल रहा हूं, जो भी मेरे दुश्मन का साथ देगा पूरी 50 गोलियां उसका इंतजार करेंगी। नफे सिंह ने पावर में होकर जितने लोगों की हत्या व प्रॉपर्टी कब्जाई है इसका पूरे बहादुरगढ़ को पता है, लेकिन कोई भी कुछ नहीं बोल पाया। अब जो पुलिस इतनी सक्रिय है, अगर उसके जीजा व दोस्त की हत्या के समय होती तो उसे अपराध करने की जरूरत नहीं पड़ती।’
दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नंदू ने भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या के समय भी इस तरह पोस्ट डालकर जिम्मेदारी ली थी। बाद में द्वारका जिला पुलिस व अपराध शाखा ने वारदात में शामिल सभी गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया था। नफे की हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल सेल व अपराध शाखा की काफी टीमें लगी हुई हैं। ये टीमें राजनीतिक कनेक्शन भी खंगाल रही हैं। साथ ही, नंदू की पोस्ट की सत्यता की जांच की जा रही है।
[ad_2]
Source link