[ad_1]
हाइलाइट्स
यशस्वी जायसवाल को पहली बार मिला सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट
बीसीसीआई ने रजत पाटीदार को भी दिया अनुबंध
सरफराज खान और जुरेल के पास मौका है
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को बीसीसीआई ने सालाना अनुबंध में शामिल कर लिया है. जायसवाल के लिए यह साल बेहतरीन गुजर रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 2 दोहरा शतक जड़ चुके जायसवाल के लिए बुधवार का दिन डबल खुशखबरी लेकर आया. जायसवाल टेस्ट रैंकिंग में अपनी बेस्ट रैंकिंग पर पहुंच गए जबकि शाम को बीसीसीआई ने उन्हें ग्रेड बी में शामिल कर खुशी को दोगुना कर दिया. यशस्वी को पहली बार केंद्रीय अनुबंध मिला है. इसके अलावा रजत पाटीदार भी अनुबंध लेने में सफल रहे हैं. पाटीदार को ग्रुप सी में शामिल किया गया है.
मिडिल ऑर्डर बैटर सरफराज खान (Sarfaraz Khan) और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) के पास सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल होने का सुनहरा मौका है. सरफराज और जुरेल धर्मशाला टेस्ट खेलकर बीसीसीआई के सालाना अनुबंध (BCCI Central Contracts) में शामिल हो सकते हैं. बीसीसीआई उन खिलाड़ियों को अपने कॉन्ट्रेक्ट में शामिल कर रही है जिनके पास 3 टेस्ट, 8 वनडे या 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव हो. सरफराज और जुरेल दो- दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं. ऐसे में वह धर्मशाला टेस्ट मैच खेलने के साथ पहली बार बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में आ सकते हैं. दोनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई ग्रेड सी में शामिल कर सकती है.
BCCI ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से किया बाहर, पुजारा- रहाणे की भी छुट्टी
यशस्वी को सूर्या के साथ ग्रेड बी में रखा गया है
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के पास टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव है. उन्हें ग्रेड बी में शामिल किया गया है. इस ग्रेड में यशस्वी के अलावा सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल शामिल हैं. बीसीसीआई ने सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को संभावितों में रखा है. बोर्ड का कहना है कि यदि दोनों खिलाड़ियों को धर्मशाला टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो फिर ये दोनों स्वत: ग्रेड सी का कॉन्ट्रेक्ट हासिल कर लेंगे.
बीसीसीआई के कॉन्ट्रेक्ट में 30 खिलाड़ी शामिल
बीसीसीआई ने 2023-24 के लिए जो सालाना अनुबंध जारी किया है उसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को ए प्लस के ग्रेड में हैं जबकि ग्रेड ए में 6 और ग्रेड बी में 5 खिलाड़ी शामिल हैं. ग्रेड सी में सबसे ज्यादा15 खिलाड़ियों को मौका मिला है.
.
Tags: BCCI, Sarfaraz Khan, Yashasvi Jaiswal
FIRST PUBLISHED : February 28, 2024, 19:13 IST
[ad_2]
Source link