Home Breaking News MI vs UPW Highlights: यूपी वॉरियर्स ने महिला प्रीमियर लीग में खोला खाता, गत विजेता मुंबई इंडियंस की पहली हार

MI vs UPW Highlights: यूपी वॉरियर्स ने महिला प्रीमियर लीग में खोला खाता, गत विजेता मुंबई इंडियंस की पहली हार

0
MI vs UPW Highlights: यूपी वॉरियर्स ने महिला प्रीमियर लीग में खोला खाता, गत विजेता मुंबई इंडियंस की पहली हार

[ad_1]

MI vs UPW WPL 2024 Highlights Mumbai Indians vs UP Warriorz Women’s IPL Key Highlights Analysis

किरण नवगिरे और एलिसा हेली
– फोटो : WPL/BCCI

विस्तार


महिला प्रीमियर लीग के छठे मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने गत विजेता मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। बुधवार (28 फरवरी) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उसने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सीजन में पहली जीत हासिल की थी। इससे पहले यूपी को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, मुंबई को पहली हार का सामना करना पड़ा है। उसे दिल्ली और गुजरात जाएंट्स के खिलाफ जीत हासिल की थी।

टूर्नामेंट के इतिहास में यूपी और मुंबई की टीमों के बीच यह चौथा मुकाबला था। दोनों टीमें अब दो-दो की बराबरी पर आ गई हैं। पिछले सीजन में लीग राउंड में मुंबई और यूपी ने एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच में जीत हासिल की थी। उसके बाद एलिमिनेटर में मुंबई ने यूपी को हराया था। इस तरह वह हेड टू हेड में 2-1 से आगे था। अब यूपी ने इसे 2-2 से बराबर कर दिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here