Home Breaking News Next On Netflix LIVE: इस साल नेटफ्लिक्स पर रहेगा इन सीरीज-फिल्मों का धमाल, हीरामंडी से खाकी 2 तक देखिए लिस्ट

Next On Netflix LIVE: इस साल नेटफ्लिक्स पर रहेगा इन सीरीज-फिल्मों का धमाल, हीरामंडी से खाकी 2 तक देखिए लिस्ट

0
Next On Netflix LIVE: इस साल नेटफ्लिक्स पर रहेगा इन सीरीज-फिल्मों का धमाल, हीरामंडी से खाकी 2 तक देखिए लिस्ट

[ad_1]

02:47 PM, 29-Feb-2024


गुनीत मोंगा, मोजेज सिंह
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गुनीत मोंगा ने दी हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री की जानकारी

ऑस्कर अवॉर्ड विजेता प्रोड्यूर गुनीत मोंगा और निर्देशक मोजेज सिंह ने यो यो हनी सिंह पर बन रही डॉक्यूमेंट्री से जुड़ी जानकारी साझा कीं। इस डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह की जिंदगी के अनसुने, अनदेखे पहलुओं को दिखाया जाएगा।

02:42 PM, 29-Feb-2024


खाकी 2
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धमाकेदार होगा ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ का दूसरा सीजन

साल 2022 में आई खाकी: द बिहार चैप्टर के दूसरे सीजन की जानकारी भी आज के इवेंट में साझा की गई। इस सीरीज के निर्माता नीरज पांडे ने कहा, ‘खाकी: द बिहार चैप्टर, नेटफ्लिक्स के साथ दुनियाभर के दर्शकों के बीच स्थानीय कहानी पेश करने की हमारी कोशिश थी। अब हम दूसरा सीजन और व्यापक स्तर पर लाएंगे’।

02:28 PM, 29-Feb-2024


मिसमैच्ड सीजन 3
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘मिसमैच्ड सीजन 3’ की जानकारी की साझा

इसके अलावा निर्देशक आकाश खुराना ने ‘मिसमैच्ड सीजन 3’ से जुड़ी जानकारी साझा कीं। निर्देशक आकाश खुराना और राइटर गजल धालीवाल ने कहा, ‘नेटफ्लिक्स के सभी दर्शकों के लिए हम मिसमैच्ड का तीसरा सीजन लेकर आ रहे हैं और बहुत उत्साहित हैं’।

02:21 PM, 29-Feb-2024


‘मामला लीगल है’
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘मामला लीगल है’ की कास्ट से कराया गया रूबरू

समीर खन्ना और रवि किशन ने अपनी नई सीरीज ‘मामला लीगल है’ से जुड़ी जानकारी इवेंट के दौरान साझा कीं। नेटफ्लिक्स की यह सीरीज 1 मार्च 2024 को रिलीज हो रही है। यह एक कॉमेडी कोर्ट रूम ड्रामा है। इस सीरीज का निर्देशन राहुल पांडे ने किया है। इसमें रवि किशन के अलावा यशपाल शर्मा, अनंत जोशी, नाइला ग्रेवाल, निधि बिष्ट अहम किरदार में हैं।

02:04 PM, 29-Feb-2024


हीरामंडी
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘हीरामंडी’ के किरदारों का पोस्टर लॉन्च

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। आज ‘नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स इंडिया’ इवेंट में सीरीज के किरदारों का पोस्टर जारी किया गया। इवेंट में शो का भव्य नजारा देखने को मिला। शो में सभी महिला किरदारों के मंत्रमुग्ध कर देने वाले पोस्टर जारी किए गए। सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख भव्य अवतार में नजर आईं।

02:01 PM, 29-Feb-2024


‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी सीरीज ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ की कास्ट से भी पर्दा उठाया। इसका निर्देशन अनुभव सिन्हा कर रहे हैं। यह सीरीज 1999 की कंधार विमान अपहरण की घटना पर आधारित है।

01:50 PM, 29-Feb-2024


वाइल्ड वाइल्ड पंजाब
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’

‘नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स’ इवेंट के दौरान लव रंजन और भूषण कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’ से दर्शकों को रूबरू कराया। इसमें वरुण शर्मा, सनी सिंह और मंजोत सिंह नजर आएंगे।

01:43 PM, 29-Feb-2024


मर्डर मुबारक
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘मर्डर मुबारक’ का पोस्टर जारी

नेटफ्लिक्स की तरफ से अपनी आगामी चर्चित फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ का फर्स्ट लुक भी साझा किया गया है। इवेंट में विजय वर्मा, टिस्का चोपड़ा और संजय कपूर ने इस फिल्म से दर्शकों को रूबरू कराया। यह फिल्म अनुजा चौहान के उपन्यास ‘कल्ब यू टू डेथ’ पर आधारित है। यह फिल्म 15 मार्च को रिलीज होगी।

 

 

01:32 PM, 29-Feb-2024


फरहान अख्तर, शिबानी व अन्य
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘डब्बा कार्टेल’ से कराया रूबरू

फरहान अख्तर की सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ से भी यहां दर्शकों का परिचय कराया गया। यह परिचय शिबानी दांडेकर, फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी कासिम और अब्बास ने कराया।

01:27 PM, 29-Feb-2024


दो पत्ती का फर्स्ट लुक जारी
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘दो पत्ती’ का फर्स्ट लुक जारी

‘नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स’  इवेंट में कृति सेनन और की फिल्म ‘दो पत्ती’ का फर्स्ट लुक भी आज जारी किया गया है। इमोशंस और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म दुनियाभर के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। 

01:14 PM, 29-Feb-2024

Next On Netflix LIVE: इस साल नेटफ्लिक्स पर रहेगा इन सीरीज-फिल्मों का धमाल, हीरामंडी से खाकी 2 तक देखिए लिस्ट

नेटफ्लिक्स इंडिया आज एक इवेंट में अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली इस साल की दिलचस्प भारतीय सीरीज और फिल्मों की जानकारी फैंस के साथ साझा कर रहा है। इस संबंध में पहली जानकारी संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर आई है।  संजय लीला भंसाली फिल्म्स की सीईओ प्रेरणा सिंह ने ‘हीरामंडी’ की कास्ट से रूबरू कराया है। इस इवेंट को जाकिर खान होस्ट कर रहे हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here