Home Breaking News Reliance: वाल्ट डिज्नी और रिलायंस मीडिया के विलय का एलान, नीता अंबानी होंगी चेयरपर्सन

Reliance: वाल्ट डिज्नी और रिलायंस मीडिया के विलय का एलान, नीता अंबानी होंगी चेयरपर्सन

0
Reliance: वाल्ट डिज्नी और रिलायंस मीडिया के विलय का एलान, नीता अंबानी होंगी चेयरपर्सन

[ad_1]

reliance industries walt disney media operations merger in india nita ambani will be chair person

रिलायंस डिज्नी हॉटस्टार डील।
– फोटो : Social Media

विस्तार


भारत में वाल्ट डिज्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मीडिया ऑपरेशन का विलय हो गया है। बयान के अनुसार, रिलायंस इस डील के तहत दोनों कंपनियों के विलय से बनी इकाई में 11,500 करोड़ रुपये निवेश करेगी। रिलायंस और डिज्नी मीडिया के विलय से बने संयुक्त उद्यम की कुल वैल्यू 10,352 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस कंपनी में रिलायंस की 63.16 फीसदी हिस्सेदारी होगी। वहीं डिज्नी को 36.84 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी। दोनों कंपनियों के मीडिया ऑपरेशन से बने संयुक्त उद्यम की चेयरपर्सन नीता अंबानी होंगी। वहीं उदय शंकर इस नई कंपनी के उपाध्यक्ष होंगे। 

सौदे से भारत के सबसे बड़े मनोरंजन साम्राज्य का होगा निर्माण

रिलायंस अपनी मीडिया और एंटरटेनमेंट यूनिट वायकॉम 18 के माध्यम से कई टीवी चैनल्स, जियो स्ट्रीमिंग एप का संचालन करता है। वहीं वाल्ट डिज्नी का भारत में वेंचर स्टार इंडिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मीडिया ऑपरेशंस और वाल्ट डिज्नी का विलय भारत के सबसे बड़े मनोरंजन साम्राज्य में से एक का निर्माण करेगा, जिसका मुकाबला जी एंटरटेनमेंट और सोनी के संयुक्त उद्यम और नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम जैसे स्ट्रीमिंग दिग्गजों से होगा। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here