Home Sports Team India: ईशान-श्रेयस ही नहीं, पुजारा और चहल भी BCCI कॉन्ट्रैक्ट से हुए आउट, 6 बड़े प्लेयर्स की हुई छुट्टी

Team India: ईशान-श्रेयस ही नहीं, पुजारा और चहल भी BCCI कॉन्ट्रैक्ट से हुए आउट, 6 बड़े प्लेयर्स की हुई छुट्टी

0

[ad_1]

Team India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सालाना कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी कर दी है. बीसीसीआई ने इस लिस्ट से कई खिलाड़ियों को झटका दे दिया है. जिसमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं. इस लिस्ट में सबसे पहले युवा बल्लेबाज ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के नाम आते हैं, जिनसे बीसीसीआई ने किनारा कर लिया है. इतना ही नहीं, चेतेश्वर पुजारा और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों की भी बीसीसीआई ने छुट्टी कर दी है. 

ग्रेड-A में हुआ बदलाव

बीसीसीआई ने ग्रेड-ए में 6 खिलाड़ियों को रखा है. पिछले साल के कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड ए में हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, मो. शमी, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल का नाम था. लेकिन इस बार पंत और अक्षर को ग्रेड बी में भेजा गया है, उनके स्थान पर केएल राहुल और शुभमन गिल की एंट्री हुई है. इस लिस्ट में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का भी नाम जोड़ा गया है. 

ग्रेड बी में किसका कटा पत्ता? 

बीसीसीआई ने ग्रेड बी में बड़ा बदलाव किया है. इस लिस्ट में टेस्ट क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर का नाम नहीं है. पिछले कॉन्ट्रैक्ट में दोनों बल्लेबाज ग्रेड बी में थे. इस बार दोनों प्लेयर्स को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बीसीसीआई ने बाहर कर दिया है. इन दोनों के स्थान पर ग्रेड बी में कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल की एंट्री हुई है. 

ग्रेड सी से कई प्लेयर्स का कटा पत्ता

ग्रेड सी में भी बीसीसीआई ने कई प्लेयर्स से किनारा कर लिया है. बीसीसीआई ने शिखर धवन, उमेश यादव, ईशान किशन, दीपक हुडा, युजवेंद्र चहल, जैसे बड़े नामों को सालाना कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है. 

ग्रेड ए+ (4 प्लेयर्स)

रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रित बुमराह और रवीन्द्र जड़ेजा.

ग्रेड A (6 प्लेयर्स)

आर अश्विन, मो. शमी, मो. सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या.

ग्रेड B (5 प्लेयर्स)

सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जयसवाल.

ग्रेड C (15 प्लेयर्स)

रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान और रजत पाटीदार.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here