Home Sports मैट हेनरी पर भारी ग्रीन का सैकड़ा, ऑस्ट्रेलिया ने ‘बैजबॉल’ से दिया जवाब, खेल पलटा

मैट हेनरी पर भारी ग्रीन का सैकड़ा, ऑस्ट्रेलिया ने ‘बैजबॉल’ से दिया जवाब, खेल पलटा

0
मैट हेनरी पर भारी ग्रीन का सैकड़ा, ऑस्ट्रेलिया ने ‘बैजबॉल’ से दिया जवाब, खेल पलटा

[ad_1]

नई दिल्ली. डब्ल्यूटीसी चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की न्यूजीलैंड दौरे पर अच्छी शुरुआत नहीं रही है. मेजबान न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया (New Zealand vs Australia) को पहले टेस्ट मैच में जल्दी समेटने की तैयारी कर ली थी. मैट हेनरी की दमदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट 112 रन पर झटक लिए थे. लेकिन कैमरन ग्रीन (Cameron Green Century) पिच पर अड़ गए.

वेलिंगटन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. साउदी का यह फैसला तब गलत साबित होता दिखा, जब ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक सिर्फ एक विकेट गंवाकर 62 रन बना लिए. उस्मान ख्वाजा (33) और स्टीव स्मिथ (31) ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दी. लेकिन मध्यक्रम इसका फायदा नहीं उठा पाया.

ऑस्ट्रेलिया ने लंच और टीब्रेक के बीच 85 रन बनाए और इस दौरान 3 विकेट भी गंवा दिए. इस तरह अगर टेस्ट मैच का पहला सत्र ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा तो दूसरा न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया ने लंच से पहले स्टीव स्मिथ का विकेट गंवाया तो दूसरे सत्र में उस्मान ख्वाजा, मार्नर लैबुशेन (1) और ट्रेविस हेड (1) ने अपने विकेट गंवाए.

खेल का तीसरा सत्र और दिलचस्प रहा. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने तेजी से रन बनाए तो न्यूजीलैंड ने लगातार अंतराल पर विकेट भी झटके. यानी कुछ-कुछ बैजबॉल वाला खेल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे सत्र में दिखा. इस सत्र में कैमरन ग्रीन ने जहां एक ओर से छोर संभाला तो दूसरी छोर पर मिचेल मार्च ने 39 गेंद पर 40 रन जड़ दिए. हालांकि, मिचेल मार्श के आउट होने के बाद चौकों की बारिश में थोड़ा विराम लग गया. एलेक्स कैरी 10, मिचेल स्टार्क 9 और पैट कमिंस 16 रन बनाकर आउट हो गए.

Tags: Australia vs New Zealand, Cameron Green, Matt Henry, Mitchell Marsh

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here