Home Sports हौसला रखो… पूर्व कोच का श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को सपोर्ट

हौसला रखो… पूर्व कोच का श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को सपोर्ट

0
हौसला रखो… पूर्व कोच का श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को सपोर्ट

[ad_1]

हाइलाइट्स

ईशान किशन से बीसीसीआई ने ग्रेड सी अनुबंध छीन लिया है
श्रेयस अय्यर ने अपनी ग्रेड बी कॉन्ट्रेक्ट गंवा दी है

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का मुश्किल समय में सपोर्ट किया है. इन दोनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने अपने सालाना अनुबंध से बाहर कर दिया है. ईशान किशन और श्रेयस अय्यर से भारतीय बोर्ड ने इसलिए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट छीन लिया क्योंकि दोनों ने बोर्ड के निर्देश की अनदेखी की थी. बोर्ड ने दोनों को रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए कहा था लेकिन दोनों ने इसे अनसुना कर दिया. बीसीसीआई ने जो 30 अनुबंधित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है उसमें इन दोनों के नाम नहीं हैं. श्रेयस ग्रेड बी में शामिल थे जबकि ईशान के पास ग्रेड सी का अनुबंध था.

रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने ट्वीट किया, ‘क्रिकेट के खेल में वापसी आपके जज्बे को परिभाषित करती है. हौसला रखो, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और ईशान किशन (Ishan Kishan) . चुनौतियों का सामना करें तथा और भी मजबूत होकर वापसी करें. आपकी पिछली उपलब्धियां बहुत कुछ बयां करती हैं और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि आप एक बार शीर्ष पर होंगे.’ 25 वर्षीय ईशान किशन व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पिछले दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे से हटने के बावजूद रणजी ट्रॉफी में झारखंड के लिए नहीं खेले. इसके बजाय उन्होंने अगले महीने होने वाले आईपीएल की तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया.

1,2 नहीं… पूरे 7 खिलाड़ियों से BCCI ने छीन लिया सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट, दांव पर करियर, एक तो था टीम का ‘संकटमोचक’

लगातार 2 हार के बाद ‘वॉरियर्स’ का खुला खाता, चैंपियन मुंबई इंडियंस को जीत की हैट्रिक से रोका

Ravi Shastri, ravi shastri on ishan kishan shreyas iyer, Ishan Kishan, Shreyas Iyer, cheteshwar pujara, yuzvendra chahal, shikhar dhawan, deepak hooda, umesh yada, vbcci annual salary, Shubman Gill, bcci annual players salary, bcci cotracted players salary, bcci salary structure, bcci grade a+ salary, bcci grade a salary, bcci grade b salary, bcci grade c salary, bcci central contract 2023-24, Kl Rahul, Mohammed Siraj, Shubman Gill got promoted form grade b to grade a, kl rahul central contract promoted, mohammed siraj central contract promoted, ishan kishan omitted bcci central contracts, shreyas iyer omitted central contracts, Yuzvendra Chahal, Ishan Kishan loses bcci contracts, Ishan Kishan loses central contracts, Yashasvi jaiswal, Rajat Patidar, Sarfaraz Khan, Dhruv Jurel, bcci, bcci central contracts, BCCI, Yashasvi jaiswal gets bcci contracts, Yashasvi jaiswal included central contracts, rajat patiar bcci central contracts, Yashasvi jaiswal bcci grade b contracts, Yashasvi jaiswal bcci salary, Yashasvi jaiswal ipl salary, Sarfaraz Khan, Sarfaraz Khan salary, Sarfaraz Khan cricket career, Sarfaraz Khan bcci contracts, Sarfaraz Khan central contract, Dhruv jurel, Dhruv jurel central contracts, Rinku Singh, Tilak Verma, Ruturaj Gaekwad, Shardul Thakur, Shivam Dube, Ravi Bishnoi, Jitesh Sharma, Washington Sundar, Mukesh Kumar, Sanju Samson, Arshdeep Singh, KS Bharat, Prasidh Krishna, Avesh Khan and Rajat Patidar

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच का ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के लिए इमोशनल ट्वीट. (Screengrab)

श्रेयस अय्यर रणजी सेमीफाइनल में खेलेंगे
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद भारतीय टीम से बाहर किए जाने के बाद श्रेयस अय्यर ने बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के रणजी क्वार्टर फाइनल के लिए खुद को उपलब्ध नहीं कराया. उन्हें हालांकि दो मार्च से शुरू होने वाले रणजी सेमीफाइनल के लिए चुना गया है. बीसीसीआई ने 2023-24 के लिए केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा करते हुए खिलाड़ियों को फिर से सलाह दी कि जब वह राष्ट्रीय टीम की तरफ से नहीं खेल रहे हों तो घरेलू क्रिकेट में खेलने को प्राथमिकता दें.

बीसीसीआई ने दिया कड़ा संदेश
बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को केंद्रीय अनुबंध से बाहर रखकर उन युवा खिलाड़ियों को कड़ा संदेश दिया है जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलने के बजाय आईपीएल अनुबंध हासिल करने पर अधिक ध्यान देते हैं.

Tags: BCCI, Ishan kishan, Ravi shastri, Shreyas iyer

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here