Home Sports IVPL में दिखा सहवाग का जलवा, खेली जोरदार पारी, सुरेश रैना फ्लॉप, मुनाफ के ‘पंच’ ने राजस्थान को पस्त किया

IVPL में दिखा सहवाग का जलवा, खेली जोरदार पारी, सुरेश रैना फ्लॉप, मुनाफ के ‘पंच’ ने राजस्थान को पस्त किया

0
IVPL में दिखा सहवाग का जलवा, खेली जोरदार पारी, सुरेश रैना फ्लॉप, मुनाफ के ‘पंच’ ने राजस्थान को पस्त किया

[ad_1]

ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश). वीरेंद्र सहवाग की इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (Indian Veteran Premier League) के पहले सीजन में एंट्री हो गई है. उन्होंने सुरेश रैना की टीम वीवीआईपी उत्तर प्रदेश के खिलाफ जोरदार पारी खेली. आईवीपीएल (IVPL) के इस मुकाबले में बुधवार को इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी पीटर ट्रेगो ने शानदार प्रदर्शन किया. पीटर ट्रेगो-सहवाग की बदौलत मुंबई चैंपियंस ने वीवीआईपी उत्तर प्रदेश को 8 विकेट से मात दी. यह मुकाबला ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया.

वीवीआईपी उत्तर प्रदेश ने आईवीपीएल (IVPL) के इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए. अंशुल कपूर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की 59 गेंदों पर शानदार नाबाद 87 रन ठोक दिए. इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए. अंशुल के अलावा रोहित श्रीवास्तव ने 22 गेंद पर 30 और पुनीत बिष्ट ने 12 गेंद पर 26 रन का योगदान दिया. इसकी बदौलत उत्तर प्रदेश का स्कोर 176 पर पहुंचा. मुंबई चैंपियंस के लिए पीटर ट्रेगो और अफरोज खान ने 2–2 विकेट झटके. इन दोनों के अलावा अमित सनन और विनय यादव को 1–1 सफलता मिली.

177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई चैंपियंस को खास दिक्कत नहीं हुई और 19 ओवर में टीम ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. अभिषेक झुनझुनवाला ने 38 गेंद पर नाबाद 69 रन ठोके. पीटर ट्रेगो ने 29 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए. वहीं आईवीपीएल के पहले मैच में खेलने के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचे वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने 23 गेंद पर 35 रन ठोके. कप्तान वीरेंद्र सहवाग और मोनू कुमार ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने 63 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की और इसके बाद मस्टर्ड को 8वें ओवर में मोनू कुमार ने बोल्ड कर दिया. अगले ही ओवर में दुर्भाग्यवश सहवाग रनआउट हो गए. फिर अभिषेक झुनझुनवाला और पीटर ट्रेगो ने मोर्चा संभाला. मुंबई चैंपियंस की टीम इस जीत के बाद शुक्रवार को राजस्थान लेजेंड्स का सामना करेगी. वीवीआईपी उत्तर प्रदेश की टीम गुरुवार को छत्तीसगढ़ वॉरियर्स से भिड़ेगी.

हौसला रखो, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं कि… पूर्व कोच का श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को मिला सपोर्ट

इससे पहले छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने राजस्थान लेजेंड्स को 7 विकेट से हराया. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल छत्तीसगढ़ की जीत के हीरो रहे. उन्होंने शानदार पांच विकेट लिए और राजस्थान के बल्लेबाजी लाइन-अप को ध्वस्त कर दिया. इसके अलावा उन्होंने एक रनआउट भी किया.

राजस्थान लेजेंड्स की टीम पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में महज 110 रन पर ढेर हो गई. छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने 12.3 ओवर में जीत हासिल कर ली. वॉरियर्स के ओपनर नमन ओझा (20 गेंदों पर 27) और जतिन सक्सेना (8) ने आउट होने से पहले टीम को अच्छी शुरुआत दी थी. सौरभ तिवारी ने 34 गेंदों पर 47 नाबाद की पारी खेली. गुरकीरत सिंह मान (10 गेंदों पर 23 रन) ने तेज पारी खेलकर लक्ष्य तक टीम को जल्द से जल्द पहुंचाने की कोशिश की. राजस्थान लेजेंड्स की टीम इस हार के बाद रेड कार्पेट दिल्ली का अगले मैच में सामना करेगी. टीम को वहां हर हाल में जीतना होगा. यह दोनों मुकाबले गुरुवार को खेले जाएंगे.

Tags: T20, Virender sehwag

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here