[ad_1]
WPL 2024, RCBW vs DCW, Match Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए विमेंस प्रीमियर लीग 2024 के हाई-स्कोरिंग मैच में स्मृति मंधाना की टीम को हार झेलनी पड़ी. दिल्ली कैपिटल्स ने RCB का विजय रथ रोकते हुए मंधाना की टीम को 25 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 194 रन का स्कोर खड़ा किया. टारगेट के पीछा करते हुए स्मृति मंधाना की तेज 74 रन की पारी के बावजूद RCB की टीम पूरे ओवर खेलकर 169 रन तक ही पहुंच सकी. यह इस सीजन RCB की पहली हार है जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन का अपना दूसरा मैच जीता है.
दिल्ली के बल्लेबाज चमके
टॉस हारके बल्लेबाजी करते उत्तरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (50 रन) के तेज तर्रार अर्धशतक और मैरिज़ेन कप्पक(32 रन) – जोनासेन (32 रन) की धांसू पारियों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पांच विकट पर 194 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. शेफाली ने 31 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी के दौरान तीन चौके और चार छक्के जमाए. उन्होंने कप्तान मेग लेनिंग के शुरू में ही आउट होने के बाद एलीस कैप्से (6 रन) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 82 रन की भागीदारी निभायी. मैरिज़ेन कप्पक ने 16 गेंद में दो चौके और तीन छक्के से 32 रन और जेसन जोनासेल ने 16 गेंद में चार चौके और दो छक्के से नाबाद 36 रन बनाए. इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 58 रन की भागीदारी निभायी.
[ad_2]
Source link