[ad_1]
हाइलाइट्स
ईशान किशन के पास ग्रेड सी का अनुबंध था
मदन लाल ने बीसीसीआई के फैसले को सराहा है
नई दिल्ली. युवा विकेटकीपर ईशान किशन और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई ने अपने सालाना केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले से क्रिकेट बिरादरी में लोग दो धड़ों में बंटते नजर आ रहे हैं. 1983 में भारत को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभा चुके पूर्व ऑलराउंडर मदन लाल ने बीसीसीआई के इस नियम का स्वागत किया है. टीम इंडिया के पूर्व सेलेक्टर का कहना है कि कोई भी खिलाड़ी गेम से बड़ा नहीं हो सकता. बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन और दाएं हाथ के बैटर श्रेयस अय्यर ने बोर्ड के निर्देशों की अनदेखी की थी. दोनों खिलाड़ियों ने बोर्ड और कोच के कहने के बावजूद रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेले. इसके बाद बीसीसीआई ने फरमान जारी कर दिया कि कोई भी खिलाड़ी यदि वह टीम इंडिया से बाहर है और फिट है तो उसे हर हाल में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलनी होगी.
पूर्व ऑलराउंडर मदन लाल (Madan Lal) ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटव्यू में कहा कि जो खिलाड़ी बीसीसीआई (BCCI) के नियमों का पालन नहीं करेगा वह सजा भुगतने को तैयार रहे. यह दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी उदाहरण है. बीसीसीआई के इस निर्देश को हर खिलाड़ी को पालन करना होगा. मदन लाल ने कहा, ‘ बीसीसीआई ने यदि उन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने के लिए कहा था, तो उन्हें जाकर खेलना चाहिए था. खेल से बड़ा कोई नहीं है. बीसीसीआई को इसका श्रेय दिया जाना चाहिए क्योंकि वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर रहे हैं. आजकल अधिकांश खिलाड़ी आईपीएल के कारण प्रथम श्रेणी क्रिकेट को हल्के में ले रहे हैं. निश्चित रूप से, बीसीसीआई ने एक नियम बनाया है कि हर खिलाड़ी को प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना चाहिए. इसलिए यदि आप नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो उन्हें लेना होगा कुछ कार्रवाई करें और दूसरों के लिए एक उदाहरण स्थापित करें.’
T20 World Cup: कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? नोट कर लीजिए तारीख, 11 साल का सूखा होगा खत्म?
तकलीफ होगी, होने दो…, ईशान किशन- श्रेयस अय्यर से सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट छीने जाने पर बोले कपिल देव
ईशान- श्रेयस ने बीसीसीआई के निर्देश को किया था नजरअंदाज
ईशान किशन (Ishan Kishan) को पिछले साल साउथ अफ्रीका दौरे से बीच मे ही रिलीज कर दिया गया था. तब बीसीसीआई ने ब्रेक का हवाला दिया था. इसके बाद ईशान को दुबई में पार्टी में देखा गया. जब इस खिलाड़ी से उम्मीद की जा रही थी कि वह झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी में मैच खेलेंगे तब वह हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) संग बड़ौदा में ट्रेनिंग करते नजर आए. श्रेयस अय्यर के साथ पीठ में दर्द की समस्या थी. श्रेयस ने भी रणजी क्वार्टर फाइनल से एक दिन पहले यह कहकर अपना नाम वापस ले लिया कि उनकी पीठ मे दर्द की समस्या अभी ठीक नहीं हुई है जबकि एनसीए ने उन्हें फिट घोषित कर दिया था. बीसीसीआई को यह नागवार गुजरी.
‘अगर आप फिट हैं तो आपको क्रिकेट खेलना ही होगा’
बकौल मदन लाल, ‘यदि कोई प्लेयर फिट हैं तो उसे फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना होगा. अहम बात फिटनेस है. अगर वे फिट हैं, तो वे फर्स्ट क्लास सीजन में खेल सकते हैं. लेकिन आईपीएल में एक अच्छा सीजन हमेशा फायदेमंद हो सकता है. श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के टैलेंट पर किसी को संदेह नहीं है. उन्होंने अबतक अच्छा प्रदर्शन किया है.’ श्रेयस अय्यर शनिवार को मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे जबकि ईशान किशन डीवाई पाटिल टी20 कप में उतरे थे लेकिन वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके.
.
Tags: BCCI, Ishan kishan, Madan Lal, Shreyas iyer
FIRST PUBLISHED : March 1, 2024, 19:34 IST
[ad_2]
Source link