Home Sports वह रनों का… हम नहीं चाहते कि वो.. श्रेयस और शॉ को लेकर रहाणे का आया बयान

वह रनों का… हम नहीं चाहते कि वो.. श्रेयस और शॉ को लेकर रहाणे का आया बयान

0
वह रनों का… हम नहीं चाहते कि वो.. श्रेयस और शॉ को लेकर रहाणे का आया बयान

[ad_1]

हाइलाइट्स

श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया है
श्रेयस अय्यर मुंबई के लिए रणजी सेमीफाइनल में खेलेंगे

नई दिल्ली. बीसीसीआई ने हाल में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन सहित भारत के 7 खिलाड़ियों से सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट छीन लिया. श्रेयस अय्यर केंद्रीय अनुबंध गंवाने के बाद रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में उतरने को तैयार हैं. मुंबई और तमिलनाडु के बीच सेमीफाइनल मैच शनिवार (2 मार्च) से मुंबई में खेला जाएगा. श्रेयस कॉन्ट्रेक्ट विवाद को पीछे छोड़कर शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे. श्रेयस और ईशान किशन ने बोर्ड ने निर्देशों की अवहेलना की थी जिसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें कॉन्ट्रेक्ट से वंचित कर दिया. दोनों बोर्ड के निर्देश के बावजूद रणजी ट्रॉफी मैच में खेलने नहीं उतरे. मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे को विश्वास है कि श्रेयस कॉन्ट्रेक्ट विवाद को भुलाकर शानदार प्रदर्शन करेंगे.

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पीठ की दर्द की शिकायत के कारण बड़ौदा के खिलाफ मुंबई (Mumbai vs Tamil Nadu) के क्वार्टरफाइनल में नहीं खेले थे. उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले से ऐन पहले अपना नाम वापस ले लिया था. अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने मुंबई बनाम तमिलनाडु सेमीफाइनल मुकाबले की पूर्व संध्या पर श्रेयस अय्यर के बारे में कहा, ‘ वह काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं. जब भी वह मुंबई के लिए खेले हैं, उनका योगदान शानदार रहा है.सेमीफाइनल के लिए हमारी टीम में उनकी मौजूदगी शानदार है.’

अनंत-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी: ईशान किशन से लेकर पंड्या ब्रदर्स तक.. जामनगर में क्रिकेट सितारों का लगा जमावड़ा

‘उसे किसी की सलाह की जरूरत नहीं है’
अजिंक्य रहाणे ने कहा कि तमिलनाडु के खिलाफ श्रेयस अय्यर को मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए किसी तरह की प्रेरणा या सलाह की जरूरत नहीं है. बकौल अजिंक्य रहाणे, ‘मुझे नहीं लगता कि उसे किसी तरह की सलाह या प्रोत्साहन की जरूरत है. उसने मुंबई के लिए हमेशा बल्ले से योगदान दिया है और ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी से अन्य खिलाड़ियों को भी टीम के लिए योगदान करने में मदद मिलेगी.’

‘इंजेक्शन के असर की वजह से…’
मुंबई के कप्तान रहाणे ने साथ ही पुष्टि की कि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ऊंगली की चोट से उबर गए हैं जिसके कारण क्वार्टरफाइनल में उन्हें मध्यक्रम में बल्लेबाजी करनी पड़ी थी. रहाणे ने कहा, ‘उसकी ऊंगली में चोट लगी थी, तभी वह बल्लेबाजी क्रम में नीचे खेलने उतरा था. हम उसे मुशीर खान से पहले भेजना चाहते थे लेकिन इंजेक्शन के असर से वह उसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरा. पृथ्वी काफी आक्रामक बल्लेबाजी करता है. मुझे नहीं लगता कि बतौर बल्लेबाज उसमें कोई बदलाव हुआ है. वह रन बनाने का भूखा है. हम पृथ्वी से यही चाहते हैं. हम नहीं चाहते कि वह अपने खेल में बदलाव करे.’ कप्तान रहाणे मौजूदा रणजी सीजन में खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. 6 मैचों में वह सिर्फ 115 रन बना सके हैं जिसमें एक अर्धशतक शामिल है.

Tags: Ajinkya Rahane, Prithvi Shaw, Ranji Trophy, Shreyas iyer

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here