[ad_1]
हाइलाइट्स
तेज गेंदबाज मार्क एडेयर ने कुल 8 विकेट निकाले
आयरलैंड ने पहली बार टेस्ट मैच जीता
7 टेस्ट हारने के बाद आयरलैंड को मिली कामयाबी
नई दिल्ली. आयरलैंड क्रिकेट के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा. एंड्रयू बालबर्नी की कप्तानी वाली आयरलैंड ने अबुधाबी में इतिहास कायम किया है. टीम ने अफगानिस्तान को इकलौते टेस्ट मैच में तीसरे दिन ही 6 विकेट से हरा दिया. आयरलैंड की टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहली जीत है. उसे लगभग 7 साल पहले टेस्ट का दर्जा मिला था. आयरलैंड को जीत के लिए 111 रन का लक्ष्य मिला. कप्तान एंडी बालबर्नी के नाबाद 58 रन के दम पर आयरलैंड ने 8 टेस्ट मैचों में पहली जीत दर्ज की. आयरलैंड के तेज गेंदबाज मार्क एडेयर ने 8 विकेट चटकाए जिसमें पहली पारी के 5 और दूसरी पारी के 3 विकेट शामिल थे.
आईसीसी (ICC) ने 22 जून 2017 को आयरलैंड (Ireland Cricket) को पूर्ण सदस्य बनाने की पुष्टि की थी. तब से टीम ने सात मैच गंवाए थे जिसमें दो बार इंग्लैंड और श्रीलंका से उसे हार मिली. इसके बाद पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से एक एक हार झेलनी पड़ी. दिलचस्प बात है कि अफगानिस्तान ने भी टेस्ट में अपनी पहली जीत आयरलैंड के खिलाफ ही दर्ज की थी जो उसे 2019 में मिली थी.
खेल से बड़ा कोई नहीं… पूर्व सेलेक्टर ने कहा- ईशान और श्रेयस अय्यर को फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना होगा
मार्क एडेयर की घातक गेंदबाजी, अफगानिस्तान 155 पर ढेर
तेज गेंदबाज मार्क एडेयर (Mark Adair) की घातक गेंदबाजी के दम पर आयरलैंड ने अफगानिस्तान (AFG vs IRE) की पहली पारी 54.5 ओवर में 155 पर समेट दी. एडेयर ने पहली पारी में अफगानिस्तान के 5 विकेट निकाले. अगर इब्राहिम जदरान (Ibrahim Zadran) ने 53 रन और करीम जनत (नाबाद 41 रन) ने अंत में टिककर बल्लेबाजी नहीं की होती तो अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में इससे भी कम स्कोर पर सिमट गई होती.
आयरलैंड को पहली पारी में 108 रन की बढ़त मिली
आयरलैंड ने पॉल स्टर्लिंग (52 रन), कैम्फर (49 रन), लोरकान टकर (46 रन), एंडी मैकब्राइन (38 रन) और हैरी टेक्टर (32 रन) की मदद से पहली पारी में 263 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 108 रन की बढ़त हासिल की. दूसरी पारी में अफगानिस्तान की टीम 218 रन ही बना सकी. उसकी ओर से कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 55 रन और रहमनुल्लाह गुरबाज ने 46 रन का योगदान दिया. इससे आयरलैंड को जीत के लिए 111 रन का लक्ष्य मिला. अफगानिस्तान ने आयरलैंड के 13 रन पर 3 विकेट झटक लिए थे. लेकिन बालबर्नी के अर्धशतक से टीम जीत हासिल करने में सफल रही.
.
Tags: Afghanistan, Andrew Balbirnie, Hashmatullah Shahidi, Ireland cricket, Paul Stirling
FIRST PUBLISHED : March 1, 2024, 21:58 IST
[ad_2]
Source link