Home Sports IND vs ENG: धर्मशाला में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? छोटे मैदान पर बरसेंगे रन या फिर गेंदबाज मचाएंगे कहर

IND vs ENG: धर्मशाला में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? छोटे मैदान पर बरसेंगे रन या फिर गेंदबाज मचाएंगे कहर

0

[ad_1]

IND vs ENG 5th Test Dharamshala: धर्मशाला की पिच को लेकर खूब चर्चा हो रही है जहां भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जाना है. धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम ने हमेशा से ही खूब सुर्खियां बटोरी हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा. मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 से अजेय बढ़त बना रखी है. भारत पहले ही टेस्ट सीरीज जीत चुका है.

धर्मशाला में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

धर्मशाला के मैदान पर टीम इंडिया अपना दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी. टीम इंडिया ने 7 साल पहले धर्मशाला के मैदान पर कोई टेस्ट मैच खेला था. मार्च 2017 में धर्मशाला के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत हुई थी. भारतीय टीम ने इस निर्णायक टेस्ट मैच को 8 विकेट से जीतकर टेस्ट सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया था. इस मैच में रवींद्र जडेजा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ मिला था. भारतीय टीम अब 7 साल बाद धर्मशाला के मैदान पर कोई टेस्ट मैच खेलेगी. धर्मशाला के मैदान पर भारत और इंग्लैंड दोनों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है.  

धर्मशाला की पिच

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक धर्मशाला की पिच का मिजाज मौसम पर निर्भर करेगा. धर्मशाला की पिच काली मिट्टी से बनी है. पिच पर अगर नमी हुई तो इसका फायदा तेज गेंदबाजों को मिल सकता है. धर्मशाला में कम तापमान होने के कारण पिच पर नमी के लंबे समय तक रहने की संभावना है. धर्मशाला में दिन का तापमान 15 डिग्री से ज्यादा नहीं जा रहा है और रात का तापमान 7 डिग्री तक गिर जाता है. इस टेस्ट मैच के दौरान बारिश की भी संभावना जताई गई है. 7 साल पहले धर्मशाला के मैदान पर मार्च में ही टेस्ट मैच खेला गया था. तेज गेंदबाजों ने उस मैच में 12 विकेट झटके थे, जबकि स्पिनर्स ने 18 विकेट झटके थे.  

पांचवें टेस्ट के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज (अब तक के नतीजे)

1. पहला टेस्ट (हैदराबाद) – इंग्लैंड 28 रनों से जीता  

2. दूसरा टेस्ट (विशाखापत्तनम) – भारत 106 रनों से जीता

3. तीसरा टेस्ट (राजकोट) – भारत 434 रनों से जीता

4. चौथा टेस्ट (रांची) – भारत 5 विकेट से जीता

5. पांचवां टेस्ट (धर्मशाला) – 7 से 11 मार्च (मैच बाकी)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here