Home Sports उन्हें लंबे समय तक खेलने दो…’ टीम इंडिया से फ्लॉप चल रहे बैटर के लिए बोले एबी डिविलियर्स

उन्हें लंबे समय तक खेलने दो…’ टीम इंडिया से फ्लॉप चल रहे बैटर के लिए बोले एबी डिविलियर्स

0
उन्हें लंबे समय तक खेलने दो…’ टीम इंडिया से फ्लॉप चल रहे बैटर के लिए बोले एबी डिविलियर्स

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को लगातार तीन जीत के साथ अपने नाम किया. हैदराबाद में खेला गया पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया ने यह तीन जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई. इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में टेस्ट डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार का प्रदर्शन उम्मीद से मुताबिक नहीं रहा. देखना होगा कि उन्हें पांचवे यानी आखिरी टेस्ट मैच में मौका मिलता है या नहीं. एबी डिविलियर्स का कहना है कि रजत आखिरी टेस्ट में जगह बना सकते हैं.

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा “अगर पाटीदार का परफॉर्मेंस आकर्षक है और अगर वह ड्रेसिंग रूम में एक पसंदीदा खिलाड़ी है, तो रोहित और सेलेक्शन कमिटी के पास यह कहने की क्षमता होगी कि हमें विश्वास है कि इस खिलाड़ी का भविष्य अच्छा है और हम उसे टीम के एक हिस्से के रूप में देखते हैं. टीम आगे बढ़ रही है. भले ही वह रन नहीं बना रहा हो. उन्हें थोड़ा लंबे समय तक खेलने का मौका दो.”

‘धोनी को 15 साल लग गए…’ गावस्कर का ध्रुव जुरेल को अगला माही बताने पर आया सौरव गांगुली का बयान

वापसी के लिए तैयार हैं ऋषभ पंत, सौरव गांगुली ने कन्फर्म की तारीख, आईपीएल में देंगे दिखाई

हालांकि, बीसीसीआई के सोर्स ने कहा है कि टीम मैनेजमेंट रजत पाटीदार को एक और मौका देने के हक में है क्योंकि उनको इस खिलाड़ी के टैलेंट पर काफी भरोसा है. यह सिर्फ कुछ रनों की बात है एक बार उनके बल्ले से रन आ गए तो वह अपने असली रंग में नजर आएंगे. भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वैसे भी अजेय बढ़त बना ली है, ऐसे में टीम देवदत्त पडिक्कल को टेस्ट डेब्यू का मौका देने की जगह पर रजत पाटीदार को एक और मौका देना चाहती है.

Tags: AB De Villiers, India Vs England

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here