Home Sports यशस्वी जायसवाल या रिंकू नहीं, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने इस खिलाड़ी को बताया आने वाले समय का सुपरस्टार

यशस्वी जायसवाल या रिंकू नहीं, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने इस खिलाड़ी को बताया आने वाले समय का सुपरस्टार

0
यशस्वी जायसवाल या रिंकू नहीं, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने इस खिलाड़ी को बताया आने वाले समय का सुपरस्टार

[ad_1]

नई दिल्ली. इन दिनों क्रिकेट में एक से एक बेहतरीन युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं. भारत के यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. न्यूजीलैंड को भी रचिन रविंद्र के रूप में एक बेहतरीन खिलाड़ी मिला है. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज नाथन लायन ने एक ऐसे खिलाड़ी का नाम बताया है जो भविष्य में आगे चलकर बड़ा सुपरस्टार बनने वाला है. उन्होंने न यशस्वी और न ही रिंकू का नाम लिया.

नाथन लायन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रिपोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा,” रचिन रवींद्र बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में दिखाई दे रहे हैं. मैंने पहली बार उन्हें गेंदबाजी की है. मैंने उन्हें वर्ल्ड कप के दौरान काफी बार खेलते हुए देखा था. वह आगे चलकर एक बड़ा सुपरस्टार खिलाड़ी बनने वाला है. लेकिन मैं जानता हूं कि अगर हम उनपर प्रेशर डालेंगे और डिफेंस को चैलेंज करेंगे तो हम उनपर जीत हासिल कर सकते हैं.”

यशस्वी जायसवाल तोड़ सकते हैं बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुलम का धांसू रिकॉर्ड, आखिरी टेस्ट में कर सकते हैं बड़ा कारनामा

सनराईजर्स हैदराबाद का बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को दे सकता है टीम की कमान, मार्कराम पर गिर सकती है गाज

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए रचिन रवींद्र पहले टेस्ट की पहली इनिंग में तो फ्लॉप रहे. लेकिन दूसरे इनिंग में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पचासा जड़ा. रचिन फिलहाल 94 गेंदों में 56 रन बनाकर नाबाद हैं. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया है. न्यूजीलैंड को जीत के लिए 258 रन की जरूरत है. देखना होगा कि रचिन रवींद्र इस स्कोर को चेज करने में कितना योगदान दे पाते हैं.

Tags: Nathan Lyon, Rachin Ravindra, Rinku Singh, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here