[ad_1]

Lok Sabha Election 2024
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में दिल्ली की सात संसदीय लोकसभा सीटों में से पांच सीट पर उम्मीदवार उतार दिए है। इसमें चांदनी चौक, नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली संसदीय सीट शामिल है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को छोड़कर भाजपा ने सभी मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए है।
चांदनी चौक से व्यापारी नेता प्रवीण खंडेलवाल, नई दिल्ली से पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज, दक्षिणी दिल्ली से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और पश्चिम दिल्ली से पार्षद व दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की पूर्व महापौर कमलजीत सहरावत पर भाजपा ने भरोसा जताया है। खास बात यह है कि सभी नये प्रत्याशी दिल्ली के ही है। इनमें से कोई भी बाहर से नहीं लाया गया है।
दिल्ली में लोकसभा की कुल सात सीटें हैं। पिछली बार के चुनाव में भाजपा ने सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। पहली लिस्ट में दो सीटों पर उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। इसमें उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी दिल्ली सीट शामिल है। माना जा रहा है कि भाजपा इन सीटों पर भी अगली लिस्ट में नये उम्मीदवार उतारेगी। वजह यह है कि पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने खुद ही राजनीति से किनारा कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शनिवार सुबह ही साझा कर दी थी। जबकि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंस राज हंस को भी पार्टी दिल्ली से दोबारा चुनाव लड़ाने के मूड में नहीं है। दोनों सांसद अपने-अपने क्षेत्र की मसहूर हस्तिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन सीटों पर भाजपा की प्राथमिकता में सेलिब्रिटी ही होंगे।
पिछली बार नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी सांसद चुनी गई थी। वहीं, चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन, दक्षिण दिल्ली से रमेश बिधूड़ी, पश्चिम दिल्ली से प्रवेश वर्मा, पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर, उत्तर पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी और उत्तर पश्चिम दिल्ली से हंस राज हंस ने जीत हासिल की थी।
लोकसभा उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए 29 फरवरी को दिल्ली भाजपा मुख्यालय में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गत नेता शामिल हुए थे।
किस राज्य से कितनी सीटों पर प्रत्याशियों का एलान?
विनोद तावड़े ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 26, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल से 12, तेलंगाना से नौ, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की पांच, जम्मू-कश्मीर की दाे, उत्तराखंड की तीन और अरुणाचल, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन और दीव की एक-एक सीट पर प्रत्याशी तय किए गए हैं।
[ad_2]
Source link