Home Sports वापसी के लिए तैयार हैं पंत, गांगुली ने कन्फर्म की तारीख, IPL में देंगे दिखाई

वापसी के लिए तैयार हैं पंत, गांगुली ने कन्फर्म की तारीख, IPL में देंगे दिखाई

0
वापसी के लिए तैयार हैं पंत, गांगुली ने कन्फर्म की तारीख, IPL में देंगे दिखाई

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है. क्रिकेटर ऋषभ पंत चोट के बाद मैदान पर वापसी के लिए एकदम तैयार हैं. ऋषभ पंत इन दिनों (Rishabh Pant) खूबसूरत शॉट लगा रहे हैं और विकेटकीपिंग में हाथ दिखा रहे हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी. इस बीच सौरव गांगुली ने पंत की वापसी की तारीख भी बता दी है. सौरव गांगुली ने कहा है कि ऋषभ पंत 5 मार्च तक वापसी कर लेंगे.

सौरव गांगुली ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कहा,” उसने (पंत) ने वह सब कुछ किया जो उन्हें फिट करने में मदद करें. यही कारण है कि एनसीए से वह अब वापस आ जाएंगे. ऋषभ पंत 5 मार्च तक वापस आ जाएंगे. हम कैप्टेंसी के बारे में बात करेंगे. हम चाहेंगे कि उन्हें किसी भी तरह की दोबारा दिक्कत न हो. क्योंकि उनका करियर अभी काफी लंबा चलने वाला है. हम उन्हें जबरदस्ती खेलने के लिए या कप्तानी करने के लिए मजबूर नहीं करेंगे.”

‘धोनी को 15 साल लग गए…’ गावस्कर का ध्रुव जुरेल को अगला माही बताने पर आया सौरव गांगुली का बयान

शायद नहीं कर पाएंगे विकेटकीपिंग: पोटिंग
कुछ दिन पहले रिंकी पोंटिंग ने कहा था कि ऋषभ को पूरा भरोसा है कि वह खेलने के लिए फिट होंगे. लेकिन अभी तक हम इसे लेकर निश्चिंत नहीं हैं. आपने सोशल-मीडिया पर कई ऐसी वीडियो और तस्वीरें देखी होंगी जिसमें वह अच्छी तरह से चलते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन यह कहते हुए कि हम पहले मैच से भी केवल छह सप्ताह दूर हैं. इसलिए हमें यकीन नहीं है कि इस साल वे विकेटकीपिंग कर पाएंगे या नहीं.

दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग लाइनअप उसकी ताकत रही है. उसके पास ओपनर के तौर पर डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ हैं तो मिडिल ऑर्डर में कप्तान पंत के अलावा शाई होप, हैरी ब्रूक, मिचेल मार्श, ट्रिस्टन स्टब्स है. बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है. देखना दिलचस्प होगा कि इस साल दिल्ली की टीम कैसा परफॉर्म करती है.”

Tags: Delhi Capitals, Rishabh Pant, Sourav Ganguly

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here