Home Breaking News Anant Radhika Pre Wedding Live: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन का आज दूसरा दिन, बेहद खास है हर इंतजाम

Anant Radhika Pre Wedding Live: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन का आज दूसरा दिन, बेहद खास है हर इंतजाम

0
Anant Radhika Pre Wedding Live: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन का आज दूसरा दिन, बेहद खास है हर इंतजाम

[ad_1]

09:42 AM, 02-Mar-2024


फिल्मी सितारे
– फोटो : अमर उजाला

फिल्मी सितारों ने लगाए चार चांद

प्री-वेडिंग फंक्शन में साउथ और बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हुए हैं। फंक्शन के पहले दिन फिल्मी हस्तियों ने अपने अंदाज से इस महफिल में चार चांद लगा दिए। सभी की तस्वीरें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं।

09:38 AM, 02-Mar-2024


अंबानी परिवार
– फोटो : अमर उजाला

सामने आईं पहले दिन की तस्वीरें

प्री-वेडिंग फंक्शन के पहले दिन की तस्वीरें सामने आ गई हैं। इनमें अंबानी परिवार का हर सदस्य बेहद शानदार अंदाज में नजर आ रहा है। राधिका और अनंत की प्यारी जोड़ी ने सबका दिल जीत लिया है। नीता अंबानी वेस्टर्न ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। मुकेश अंबानी काले सूट में दिखे। बड़े बेटे-बहू आकाश और श्लोका का अंदाज भी खूब जंचा।

09:34 AM, 02-Mar-2024

क्या है आज के इवेंट की थीम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी के दूसरे दिन सभी मेहमानों को जामनगर में स्थित अंबानी एनिमल रेस्क्यू सेंटर ले जाया जाएगा। 2 मार्च को होने वाले इस इवेंट की थीम ‘ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड’ है। इस इवेंट का ड्रेस कोड ‘जंगल फीवर’ तय किया गया है। इसके अलावा शाम को ‘मेला रूज’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें फंक्शन में शामिल सभी मेहमान एक्टीविटीज करते नजर आएंगे। इसके बाद रात में डांस का इंतजाम किया गया है, जिसमें सभी मेहमान डांस और म्यूजिक का लुत्फ उठाएंगे।

09:08 AM, 02-Mar-2024

Anant Radhika Pre Wedding Live: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन का आज दूसरा दिन, बेहद खास है हर इंतजाम

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का आज दूसरा दिन है। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ शुक्रवार 1 मार्च से हुआ और यह जश्न 3 मार्च तक चलेगा। पहले दिन सभी मेहमानों का स्वागत शाही अंदाज में हुआ। इसके बाद रात कॉकटेल पार्टी के दौरान सभी ने जमकर मस्ती की। पॉप स्टार रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस से कार्यक्रम को और खास बना दिया। आज इस फंक्शन का दूसरा दिन है। आज भी काफी खास इंतजाम रखे गए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here